-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Mahayuti Gopal Prakash Amarjeet Nirupam Finalized For Maharashtra Assembly Elections
महायुति का सुलझा पेंच! गोपाल, प्रकाश, अमरजीत, निरुपम का नाम फाइनल, वर्सोवा से लवेकर को फिर मौका
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुस बज चुका है। इस बीच सभी पार्टी द्वारा चुने गए उम्मीदवार जल्द-से-जल्द नामांकन अर्ज दाखिल करने में लगे हुए है। इस बीच महायुति में अभी भी कुछ सीटों को लेकर असमंजस बना हुआ है।

महायुति (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा के लिए सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन के मामले में महायुति अपने झगड़े निपटाने के करीब है, हालांकि जब फार्म भरने में सिर्फ़ दो दिन शेष बचे हैं, अभी भी कई सीटों पर सस्पेंस बना हुआ है। इस बीच महायुति में घाटकोपर पूर्व, बोरिवली, दिंडोशी, वर्सोवा और कलीना का पेंच सुलझने का दावा किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार इन सीटों पर प्रकाश मेहता, गोपाल शेट्टी, संजय निरुपम, भारती लवेकर एवं अमरजीत सिंह को उम्मीदवारी मिलना तय है। मुंबई की 36 विधानसभा सीटों सहित महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है। इसके लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हुई थी। 29 अक्टूबर तक इच्छुक उम्मीदवार उम्मीदवारी अर्ज दाखिल कर सकते हैं।
महायुति और महाविकास आघाडी में सीटों के बंटवारे पर पूरी सहमति नहीं बन पाने तथा कुछ विधानसभा क्षेत्रों में एक से अधिक इच्छुक होने के कारण शनिवार को देर रात तक पेंच फंसा रहा।
सम्बंधित ख़बरें
अटकलों पर लगा विराम: जयंत पाटिल का बयान-मीडिया मुझे कई बार वित्त मंत्री बना चुका है, मैं किसी रेस में नहीं
Pandharpur Corridor: किसानों को विश्वास में लेकर होगा विकास, डीसीएम शिंदे बोले, नहीं करेंगे कोई जबरदस्ती
नागपुर में गरजे चंद्रशेखर बावनकुले- विपक्ष के पास सकारात्मक मुद्दे नहीं, विकास के एजेंडे पर एकजुट है महायुति
महायुति में कोई मतभेद नहीं, पंकजा मुंडे बोलीं- जुलाई के अंत तक किसानों के मुद्दों का होगा समाधान
इन सीटों पर नहीं हुई घोषणा
घाटकोपर-पूर्व विधानसभा सीट- 2019 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तत्कालीन विधायक प्रकाश मेहता का टिकट काट कर पराग शाह को उम्मीदवार बनाया था। पराग शाह ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सतीश सीताराम पवार को 53,319 वोटों से हराया था।
लेकिन, 2024 विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री प्रकाश मेहता ने घाटकोपर-पूर्व विधानसभा सीट पर एक बार फिर से अपना दावा ठोक दिया। खबर है कि पार्टी ने पराग शाह का टिकट काट कर प्रकाश मेहता को उम्मीदवारी देने का निर्णय ले लिया है।
बोरीवली विधानसभा सीट
इस सीट पर 2019 में बीजेपी ने सुनील राणे को उम्मीदवार बनाया था। स्थानीय नहीं होने के बावजूद सुनील राणे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुमार खिलारे को 95 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया था। लेकिन लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी का टिकट काटकर पीयूष गोयल को उम्मीदवार बनाया।
नाराज होने के बाद भी शेट्टी ने पूरी निष्ठा से पीयूष गोयल को जिताने का प्रयास किया और पीयूष भारी मतों से जीते भी। अब गोपाल ने बोरीवली से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है सूत्रों का दावा है कि शेट्टी को दिल्ली में व्यस्त रहने वाले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का भी समर्थन मिला, नतीजतन बोरीवली से शेट्टी का टिकट कंफर्म कर दिया गया है।
वर्सोवा विधानसभा सीट
बीजेपी के इंटरनल सर्वे में वर्सोवा की मौजूदा विधायक भारतीय लवेकर की रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी सामने आई थी। इसके अलावा वर्सोवा बीजेपी के उत्तर भारतीय नेता संजय पांडे सहित कई अन्य भी चुनाव लड़ना चाहते थे।
यह भी पढ़ें- कामठी में बावनकुले का मुकाबला करेंगे कांग्रेस के सुरेश भोयर, सावनेर से अनुजा केदार ठोकेंगी ताल
इस वजह से बगावत की आशंका को देखते हुए उम्मीदवार की घोषणा अभी तक नहीं हो सकी है लेकिन सूत्रों का कहना है कि लाडली बहन और महिलाओं से जुड़ी दूसरी योजनाओं के कारण महिलाओं की बदली सोच को देखते हुए पार्टी ने लवेकर को वर्सोवा से एक बार फिर से उम्मीदवारी दिए जाने पर निर्णय लिया है।
इन सीटों पर था असमंजस
दिंडोशी, अंधेरी-पूर्व, और क़ालीना विधानसभा सीटों की अदली-बदली को लेकर बीजेपी तथा शिवसेना (शिंदे गुट) में चर्चा चल रही थी। संजय निरुपम ने दिंडोशी या कलीना से टिकट की मांग की थी। तो वहीं कलीना से बीजेपी के अमरजीत सिंह एक बार फिर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।
2019 विधानसभा चुनाव में दिंडोशी से शिवसेना के सुनील प्रभु, अंधेरी-पूर्व से शिवसेना के रमेश लटके (बाद में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी चुनाव जीती थी) तथा कलीना से शिवसेना के संजय पोतनीस चुनाव जीते थे। ऐसे में 2019 में मिली जीत और मौजूदा विधायक के फॉर्मूले के तहत ये तीनों सीटें शिवसेना (शिंदे गुट) के हिस्से में जानी थी।
अंधेरी-पूर्व सीट को लेकर असमंजस
लेकिन, बीजेपी ने इनमें से एक सीट (खासकर अंधेरी-पूर्व की सीट) पर मुरजी पटेल को लड़ाना चाहती थी। जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) अंधेरी-पूर्व से सेवानिवृत्त एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी संस्कृति शर्मा को चुनाव लड़ाना चाहता है।
यह भी पढ़ें- हिंगना में हाेगा रिश्तेदारों का मुकाबला, BJP के समीर मेघे के खिलाफ राजेन्द्र मूलक को उतारेगी कांग्रेस!
शिंदे गुट कालीना सीट देने को तैयार हो गई है। बीजेपी से अमरजीत सिंह तथा शिंदे गुट में दिंडोशी से संजय निरुपम की उम्मीदवारी तय हो गई है। अंधेरी-पूर्व की सीट से शिंदे गुट मुरजी पटेल को उम्मीदवारी देने को तैयार है लेकिन उसकी शर्त यह है कि पटेल धनुष बाण चुनाव चिन्ह लेकर यानी शिंदे गुट से चुनाव लड़ें। फ़िलहाल अंधेरी-पूर्व सीट पर सिंबल और उम्मीदवार को लेकर पेंच फंसा हुआ है।
Mahayuti gopal prakash amarjeet nirupam finalized for maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दुकान से घर लौट रहा था मासूम, पिता की आंखों के सामने 3 वर्षीय बच्चे की कार से कुचलकर दर्दनाक मौत
Jul 28, 2026 | 07:41 AMShani-Chandra Visha Yog: क्या आप हमेशा उदास, रुका हुआ या अकेला महसूस करते हैं? जानें वैदिक ज्योतिष क्या कहता
Jul 28, 2026 | 07:39 AMFDA तुकाराम मुंढे को हाई कोर्ट से झटका: 8 बड़ी दूध डेयरियों के निलंबन पर अंतरिम रोक, मिली राहत
Jul 28, 2026 | 07:36 AMCWG 2026: भारत के युवा वेटलिफ्टर वल्लुरी अजय बाबू ने जीता सिल्वर, रोमांचक मुकाबले में 1 किलो से फिसला गोल्ड
Jul 28, 2026 | 07:35 AMजबलपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: स्वामी रितेश्वर महाराज बोले- गंगा साफ हो, गाय को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा
Jul 28, 2026 | 07:33 AMJana Nayagan Day 5: थलापति विजय की ‘जन नायकन’ ने पहले सोमवार कमाए इतने करोड़, जानें 5 दिन का कलेक्शन
Jul 28, 2026 | 07:31 AMGuru Purnima 2026: इस गुरु पूर्णिमा पर बनने जा रहा अनूठा केंद्र दृष्टि योग, जागेगी इन 4 राशियों की किस्मत
Jul 28, 2026 | 07:28 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














