- Hindi News »
- Delhi »
- When Will Delhi Get New Cm Anurag Thakur Told The When Delhi Cm Oath Ceremony Will Take Place
Delhi New CM : दिल्ली को कब मिलेगा नया सीएम? अनुराग ठाकुर ने बताया समय, जानिए कब होगा शपथ ग्रहण
केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर पहुंचे। जहां मीडिया से उन्होंने दिल्ली के सीएम को लेकर बातचीत की और बताया कि कब दिल्ली सरकार का शपथ ग्रहण होगा।
- Written By: मृणाल पाठक

अनुराग ठाकुर (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों को आए हुए आठ दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन 27 साल बाद राजधानी में कमल खिलाने वाली बीजेपी ये नहीं तय कर पाई है कि दिल्ली का नया मुखिया कौन होगा और यहां नई सरकार का शपथ ग्रहण कब होगा। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने इसकी जानकारी दी है।
केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर पहुंचे। जहां मीडिया ने दिल्ली के सीएम को लेकर उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ”चुनाव नतीजों के आए हुए केवल आठ दिनों का ही समय बिता है। हम अगले 60 महीनों के लिए चुनकर आए हैं। थोड़ा सा इंतजार कीजिए।”
Hamirpur, Himachal Pradesh: BJP MP Anurag Thakur on Delhi CM Face says, “Have patience, It has only been eight days; we have been elected for 60 months. We will run a better government in Delhi. Those who have led Delhi towards destruction over the past eleven years—through… pic.twitter.com/gzbyDY3CA7 — IANS (@ians_india) February 14, 2025
साफ हो जाएगी यमुना
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के दो तिहाई बहुमत से चुनकर आई सरकार यहां की जनता के लिए ईमानदारी से काम करेगी। साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता को ये भी आश्वासन दिया है कि यमुना जल्द ही साफ हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
हेमंत खंडेलवाल बोले- मीटिंग में संगठन और सरकार के बीच तालमेल पर फोकस, मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा नहीं
पूर्व सरकार पर साधा निशाना
हमीरपुर सांसद ने मीडिया से बातचीत में पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 11 साल में दिल्ली को बर्बाद किया गया है। लेकिन हम दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और यहां की सड़कों को स्वच्छ कर देंगे।
दिल्ली- एनसीआर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
8 तारीख को आए थे दिल्ली चुनाव के नतीजे
आपको बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए गए। इस चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है। बीजेपी ने कुल 48 सीटों पर जीत दर्ज की और आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर हो गई। आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटों पर जीत मिली। जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।
When will delhi get new cm anurag thakur told the when delhi cm oath ceremony will take place
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका; अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
May 18, 2026 | 06:01 PMएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
May 18, 2026 | 05:57 PMफिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
May 18, 2026 | 05:54 PMNCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 05:50 PMBakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
May 18, 2026 | 05:45 PMपालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
May 18, 2026 | 05:45 PMगले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
May 18, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













