मंत्रिपरिषद की बैठक आज, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला साल भी अब पूरा हो रहा है, ऐसे में पीएम इसमें अपना एजेंडा पेश करने के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
narendra modi
नरेंद्र मोदी (Image- Social Media)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का एक साल 9 जून को पूरा होने वाला है। ऐसे में मंत्रिपरिषद की आज बड़ी बैठक होने वाली है। पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंत्री परिषद की यह पहली बैठक होने जा रही है। आज होने वाली यह बैठक काफी अहम इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि इसमें जाति जनगणना समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पीएम मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सरकार की ओर से मंत्रिपरिषद की बैठक हर तीन महीने में आयोजित की जाती है। शीर्ष नौकरशाहों की मौजूदगी में प्रमुख सरकारी नीतियों पर चल रहे कार्यों और कार्यावन्यन संबंधी अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाती है। आज की बैठक में आगे की रणनीतियों पर चर्चा करने के साथ कई मुद्दों पर निर्णय भी लिए जाएंगे। बैठक में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के एक साल में किए गए कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही पहलगाम हमले के ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए सख्त कदमों को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी।

मोदी सरकार के 11 साल में लिए गए फैसलों पर चर्चा

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला वर्ष पूरा होने जा रहा है। ऐसे में इस बार मोदी सरकार में 11 साल के दौरान लिए गए निर्णयों, सरकार की योजनाओं और नीतियों के प्रचार-प्रसार को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। देश में चल रही योजनाएं कितनी कारगर सिद्ध हो रही हैं और वह आम जनता तक सुलभता से पहुंच रही हैं या नहीं, योजनाओं का लाभ लोगों को कहां तक मिल रहा है, इस पर भी चर्चा की जाएगी। खास बात ये है कि इस बार ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवाद पर भारत की ओर से उठाए कदम को भी व्यापक स्तर पर फैलाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

जाति जनगणना कराने के व्यापक प्रचार के लिए चुना गया

प्रधानमंत्री मोदी सरकार की ओर से 11 सालों में कई निर्णय लिए गए हैं लेकिन फिलहाल जातिगत जनगणना कराने का निर्णय हाल ही लिया गया है। इस फैसले के बाद से इस कार्यान्वयन को लेकर भी तेजी से विचार किया जा रहा है। जातिगत जनगणना के व्यापक प्रचार के लिए बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी। इसे लेकर आने वाले 25 जून तक देश भर में व्यापक प्रचार अभियान चलाने की योजना भी तैयार की जाएगी। इस दौरान व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाएगा।
Navbharat Live
navbharatlive.com