-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Tree Fell On Bike And Car During Rain In Kalkaji Delhi Watch Video
दिल्ली के कालकाजी में बाइक सवार बाप-बेटी पर गिरा पेड़, पिता की मौत, देखें खौफनाक VIDEO
- Written By: अर्पित शुक्ला
kalkaji Tree fell Video: दिल्ली के कालकाजी में 100 साल पुराना पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। पेड़ गिरने से बाइक सवार महिला फंस गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।

दिल्ली के कालकाजी में गाड़ियों पर गिरा पेड़ (Image- Social Media)
Delhi Rains: दिल्ली में गुरुवार को भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली के कालकाजी इलाके में सड़क पर गिरे एक भारी पेड़ के नीचे बाइक सवार पिता-बेटी दब गए। इस दादसे में पिता की मौत हो गई। पेड़ के नीचे एक कार भी आ गई, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि उस वक्त कार में कोई नहीं था। हादसा पारस चौक के पास एचडीएफसी बैंक के सामने हुआ। सुबह लगभग 9:50 बजे सड़क किनारे लगा एक पुराना नीम का पेड़ गिर गया।
जिस समय हादसा हुआ उस वक्त सड़क पर काफी चहल-पहल थी। कुछ लोग तो जल्दी से भागने में कामयाब रहे। लेकिन बाइक सवार सुधीर कुमार (50) और उनकी बेटी प्रिया (22) इसकी चपेट में आ गए। दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
बेटी का चल रहा इलाज
एक जेसीबी बुलाई गई और पेड़ के नीचे फंसे दोनों लोगों को बाहर निकालकर एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई और बेटी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पेड़ के नीचे एक कार भी आ गई, लेकिन गनीमत रही कि उस वक्त उसमें कोई नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी! पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक, देखें VIDEO
CJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
मुंबई पुलिस Viral Video मामले में नया मोड़, हिरासत में लिए युवक ने की सिपाही का निलंबन रद्द करने की मांग
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
देखें वीडियो
पारस चौक के पास एचडीएफसी बैंक के सामने हुआ ये हादसा कैमरे में रिकॉरेड हो गया। इस घटना का दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे अचानक बीच रोड पर पेड़ गिरता है और बाइक सवार दब जाते हैं। इस हादसे में बाइक चला रहे शख्स की मौत हो गई है, वहीं पीछे बैठी लड़की का इलाज चल रहा है।
घायलों में से एक, सुधीर कुमार, उम्र 50 वर्ष, जो मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, जब कालकाजी इलाके में एक पेड़ उखड़कर उन पर गिर गया, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई: दिल्ली पुलिस https://t.co/nOx2M0LAAJ — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 14, 2025
यह भी पढ़ें- किश्तवाड़ में बादल फटने से बड़ा हादसा, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली में भारी बारिश
दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से ही घंटों तक भारी बारिश हुई। राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और यातायात धीमा हो गया, जिससे सुबह के व्यस्त समय में यात्रियों को असुविधा हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली के कई हिस्सों में गरज और बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। बारिश के कारण रिंग रोड, दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों और मध्य व पूर्वी दिल्ली को जोड़ने वाली कई मुख्य सड़कों समेत शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ।
Tree fell on bike and car during rain in kalkaji delhi watch video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
Jul 26, 2026 | 04:02 PMग्रेटर नोएडा हादसे में बड़ी कार्रवाई; सुपरवाइजर और कंपनी ब्लैकलिस्ट, ठेकेदार पर पहले ही हो चुकी है FIR
Jul 26, 2026 | 03:59 PMमहाराष्ट्र में किसानों के लिए बड़ी राहत: 56 लाख किसानों का 48 हजार करोड़ का कर्ज होगा माफ, शेलार ने की घोषणा
Jul 26, 2026 | 03:50 PM‘दिल की तन्हाई’ के 30 साल पूरे, अनु मलिक ने शाहरुख खान की तारीफ में कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 26, 2026 | 03:47 PMनागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
Jul 26, 2026 | 03:40 PMछात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
Jul 26, 2026 | 03:37 PMक्या ‘द अलायंस’ में शामिल होंगे मौनी रॉय, अविनाश मिश्रा और निमृत? नए प्रोमो ने बढ़ाई बेचैनी
Jul 26, 2026 | 03:35 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM













