-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Swati Maliwal Poured Dirty Water Outside Atishi Marlena Residence In Delhi
स्वाति मालीवाल ने आतिशी के आवास के बाहर उड़ेला गंदा पानी, दिल्ली सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
- Written By: अभिषेक सिंह
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर पहुंचीं, जहां उनके हाथ में गंदे पानी की बोतल दिखाई दी।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर पहुंचीं, जहां उनके हाथ में गंदे पानी की बोतल दिखाई दी। उन्होंने इस गंदे पानी को आतिशी के घर के बाहर फेंका और कहा कि यह दिल्ली की सीएम के लिए दिवाली का तोहफा है।
दरअसल, स्वाति ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है कि दिल्ली के लोगों को प्रदूषित और गंदा पानी सप्लाई किया जा था है। जिससे वह काफी नाराज नजर आईं और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री के आवास के सामने बोतल से प्रदूषित पानी फेंक दिया। जिसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया है।
#WATCH | AAP MP Swati Maliwal arrives at Delhi CM Atishi’s residence with a bottle filled with polluted water and throws it outside the CM’s residence. She is claiming that this water is being supplied to the people of Delhi pic.twitter.com/ERJpqowuZX — ANI (@ANI) November 2, 2024
स्वाति ने भी शेयर किया वीडियो
गंदे पानी को लेकर स्वाति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह द्वारका इलाके में एक पूर्व सैनिक के घर से सैंपल इकट्ठा कर रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- दिवाली पर सीएम आतिशी ने अपने घर में सीधे नल से कोका कोला की सप्लाई करवा दी। हजारों परिवारों की दिवाली बर्बाद हो गई। मैं सीएम मैडम को दिवाली गिफ्ट के तौर पर यह पानी की बोतल देने जा रही हूं।
अभी द्वारका विधानसभा के एक Retired Army officer के घर आई थी, महीनों से पूरे इलाक़े में गंदा बदबूदार पानी आ रहा है। दिवाली पर CM @AtishiAAP ने इनके घर पर नल से सीधा Coca Cola सप्लाई करवाई है। हज़ारों परिवारों की दिवाली बर्बाद हो गई। ये पानी की बोतल अभी दिवाली के गिफ्ट के रूप… pic.twitter.com/TJNEk4sb1l — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) November 2, 2024
पूर्व सैनिक के घर से लिया सैंपल
स्वाति मालीवाल का कहना है कि उन्हें दिल्ली के द्वारका इलाके में लोगों के घरों में गंदे पानी की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत पर वह एक पूर्व सैनिक के घर पहुंचीं। वहां से पानी का सैंपल लिया गया जो पूरी तरह काला दिखाई दिया। स्वाति मालीवाल वही पानी आतिशी के घर देने आई थीं।
यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- पाकिस्तान से…!
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, पुराने ट्रक-बस हटाओ, नई EV खरीदो और पाओ 10 साल तक टैक्स में 100% छूट
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
हां में हां मिलाने वाले उल्लू के पट्ठे, शीशमहल 2.0 विवाद पर भड़के मनीष सिसोदिया, तस्वीरों को बताया फर्जी
सीएम आतिशी को दी चेतावनी
इतना ही नहीं स्वाति मालीवाल ने सीएम आतिशी को चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के अंदर दिल्ली में पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह इसी तरह के गंदे पानी से भरा टैंकर लेकर आएंगी और सीएम आवास में जाकर गंदा पानी फैलाएंगी। स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली के सीएम के घर में 15 करोड़ रुपये का पानी और सीवर सिस्टम लगा है और आम जनता गंदा पानी पीती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आप सांसद हैं स्वाति मालीवाल
जानकारी के लिए बता दें कि स्वाति मालीवाल आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन वह लगातार पार्टी को घेरते दिखाई दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर उनके साथ मारपीट का भी आरोप लगाया था। जिसकी जांच फिलहाल चल रही है।
यह भी पढ़ें:- ‘गारंटी’ पर छिड़ी नई सियासी जंग, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का धांसू पलटवार
Swati maliwal poured dirty water outside atishi marlena residence in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबईकरों को बड़ी सौगात, महालक्ष्मी में बन रहा देश का पहला ट्रैवेलेटर स्काईवॉक, 90% काम पूरा
Jul 26, 2026 | 04:37 PMवर्धा में 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर ₹12.32 करोड़ बकाया, महावितरण ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
Jul 26, 2026 | 04:26 PM‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
Jul 26, 2026 | 04:23 PMमैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
Jul 26, 2026 | 04:18 PMछतरपुर में नवविवाहिता की करंट लगने से मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
Jul 26, 2026 | 04:16 PMWardha News: वर्धा पुलिस का ‘दामिनी पथक’ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बना मजबूत सुरक्षा कवच
Jul 26, 2026 | 04:14 PMपालघर बाढ़ राहत में तेजी: 19 हजार से ज्यादा घरों के पंचनामे पूरे, पीड़ितों को मिलने लगी आर्थिक सहायता
Jul 26, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














