जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- पाकिस्तान से...!

जम्मू कश्मीर के खानयार में भारत के जवानों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी है। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
असदुद्दीन ओवैसी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के खानयार में भारत के जवानों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी है। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान से आतंकी आकर हमारे लोगों को मार हैं। और मोदी सरकार इसे रोकने में विफल है तो ये सरकार की नाकामी है।

इतना ही नहीं ओवैसी ने भारत की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी उपराज्यपाल की होती है, लेकिन भारत में लगातार आतंकी हमले होते हैं। इसकी जिम्मेदारी भाजपा को लेनी चाहिए।

ओवैसी ने कहा कि "पाकिस्तान से आतंकी आ रहे हैं और सरकार उन्हें रोक नहीं पा रही है। मोदी सरकार क्या कर रही है? आतंकियों को रोकना और गिरफ्तार करना सरकार का काम होता है लेकिन ये मोदी सरकार की विफलता है कि वह उन्हें रोक पाने में नाकाम हैं।"

फारूख ने जताई थी साजिश की आशंका

जानकारी के लिए बता दें कि ओवैसी से फारूक अब्दुल्ला के उस बयान को लेकर सवाल किया है जिसमें उन्होंने यह संदेह जताया था कि राज्य में जो थे आतंकी हमलों के पीछे राज्य को अस्थिर करने की साजिश है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि ऐसा क्यों हो रहा है कि सरकार आई और ये सब होना शुरू हो गया। उन्हें संदेह है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। ऐसे में आतंकवादी पकड़े गए तो इससे पता चल जाएगा कि इस साजिश के पीछे कौन है।

इतना ही नहीं फारूक ने ये भी कहा था कि आतंकियों को मारा नहीं जाना चाहिए, क्योंकि उनसे ही ये पता चल पाएगा कि ये सब कौन कर रहा। साथ इस यह भी जांच होनी चाहिए कि क्या कोई एजेंसी है जो उमर अब्दुल्ला की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।

सुधांशु त्रिवेदी ने दी प्रतिक्रिया

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने फारूक अब्दुल्ला के बयान पर प्रतिक्रिया दी। त्रिवेदी ने कहा, "सरकार इस मामले में उचित जांच कर रही है। हालांकि उन्हें अगर ऐसा कुछ मिल रहा है या उनके पास ऐसी कोई जानकारी है तो उन्हें यह जानकारी केंद्र सरकार और एलजी के साथ साझा करना चाहिए।

दो जगह जारी है मुठभेड़

जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर में शनिवार सुबह से ही दो अलग-अलग इलाकों में सेना और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। एक तरफ जहां अनंतनाग के कोकेरनाग में सेना के जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया, वहीं दूसरी ओर श्रीनगर के खानयार में मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। हालांकि इस मुठभेड़ में एसओजी के दो और सीआरपीएफ के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।