अरविंद केजरीवाल, आतिशी मार्लेना और अवध ओझा, कॉन्सेप्ट फोटो
नवभारत डिजिटल डेस्क : दिल्ली में सिर्फ कुछ दिनों के अंदर ही 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। वहीं वोटों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी और दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ जाएंगे। पर चुनाव से पहले ही दिल्ली में किसकी जीत होगी इसके बारे अटकलें जारी है। हर रोज दिल्ली चुनाव में किसे जीत मिलेगी इसे लेकर नए-नए भाव लगातार सामने आ रहे हैं और अब दिल्ली के वीआईपी और हॉट सीट को लेकर अब तक की सबसे तगड़ी भविष्यवाणी सामने आई है। इसके लिए स्क्रॉल करते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।
दरअसल, फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े लोगों ने मीडिया को बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कड़ी टक्कर होने जा रही है। अनुमानित 36 से 38 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी की वापसी होती नजर आ रही है, मगर 31 से 33 सीटों के अनुमान के साथ भारतीय जनता पार्टी के आसानी से हारने की कहना बेमानी होगी। फलोदी सट्टा बाजार में कांग्रेस के हाथ में तो महज एक सीट आने का अनुमान लगया गया है।
फलोदी सट्टा बाजार से जुड़े लोगों ने यह भी जानकारी दी है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे चर्चित, वीआईपी और हॉट सीटों पर किस भाव में सौदे हो रहे हैं? आपको जानकारी के लिए बता दें कि सट्टा बाजार की भाषा में जिस उम्मीदवार के भाव कम होते हैं, उसकी जीत की संभावना अधिक रहती है। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि दिल्ली के वीआईपी और हॉट सीटों के लिए सट्टा बाजार में कितने भाव के सौदे हुए है।
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, फोटो – मीडिया गैलरी
दिल्ली चुनाव 2025 की सबसे हॉट एवं VIP सीट नई दिल्ली पर आम आदमी पार्टी के नेशनल कनवेनर और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाव 65/85 पैसे हैं। इसका मतलब है कि केजरीवाल की जीत का अनुमान है। अरविंद केजरीवाल का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। बता दें, प्रवेश वर्मा पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा और संदीप दीक्षित पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं।
सीएम आतिशी- (फोटो- सोशल मीडिया)
इस बार के दिल्ली बिधानसभा चुनाव 2025 में कालकाजी सीट के परिणाम पर सबकी नजर बनी हुई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी इसी सीट से चुनाव लड़ रही है। दिल्ली की सबसे चर्चित VIP सीट पर दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना आप उम्मीदवार हैं। सट्टा बाजार फलोदी में आतिशी मार्लेना की जीत के भाव 25/33 पैसे हैं। सीएम आतिशी का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से है।
अवध ओझा, फोटो सौ. सोशल मीडिया
इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया वाली पुरानी सीट पटपड़गंज बचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने इंटरनेट पर चर्चित शिक्षक अवध ओझा पर दांव पर लगाया है। फलोदी सट्टा बाजार पटपड़गंज सीट पर अवध ओझा की जीत के भाव 37/47 लगाए हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अवध ओझा का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी और कांग्रेस के अनिल चौधरी से होने वाला है।
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
मनीष सिसोदिया (फोटो- सोशल मीडिया)
2025 के दिल्ली चुनाव में जंगपुरा सीट पर इस बार का चुनावी जंग तगड़ा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी में शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया जीत की उम्मीद लेकर पटपड़गंज सीट बदलकर जंगपुरा आ गए हैं। फलोदी सट्टा बाजार में मनीष सिसोदिया की जीत के भाव 55/70 पैसे हैं। बता दें, सिसोदिया का मुकाबला भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी से होने वाला है।