- Hindi News »
- Delhi »
- Sanjay Jha Delegation Of 7 Mp Leaves For Foreign Country
विदेश यात्रा पर पहला डेलीगेशन रवाना, सांसद संजय झा बोले- हम पाकिस्तान को एक्सपोज कर देंगे
जेडीयू नेता संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय सांसदों का डेलीगेशन 5 देशों की यात्रा पर रवाना हो गया है। संजय झा ने कहा कि हम पाकिस्तान का सच दुनिया के सामने उजागर कर देंगे।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

संजय झा का डेलीगेशन 5 देशों की यात्रा पर रवाना
नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध में भी जवानों ने आतंक के सरपरस्तों को धूल चटा दी। अब भारत से सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल दुनिया के विभिन्न देशों में जाकर पाकिस्तान का सच सबके सामने लाएगा। इसके लिए जेडीयू नेता संजय झा के नेतृत्व में आज सर्वदलीय सांसदों का एक डेलीगेशन पांच देशों की यात्रा पर रवाना हो रहा है।
भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम के बाद भी पाकिस्तान की ओर से झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। ऐसे में भारत के दो डेलीगेशन अब कई देशों में यात्रा कर पाकिस्तान का घिनौना चेहरा दुनिया के सामने लाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों की सच्चाई वे दुनिया के सामने उजागर करेंगे। आज 5 देशों की यात्रा के लिए सांसद दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुए हैं।
इन पांच देशों के दौरे पर सांसद
सर्वदलीय सांसदों का डेलीगेशन 5 देशों के दौरे पर रहेंगे। इनमें जापान, कोरिया, मलयेशिया, इंडोनेशिया और सिंगापुर के दौरे पर हैं। यहां वह ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों जिन्हें भारत ने हमला कर ध्वस्त कर दिया था, के बारे में जानकारी देंगे। इस यात्रा का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान का सच उजागर करना है।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
Hanuman Mantra: हनुमान जी के इन चमत्कारिक मंत्रों का करें जाप, सारे कष्टों और भय से मिलेगी मुक्ति
पाकिस्तानियों पर चढ़ा कॉकरोच का बुखार, CJP की देखा-देखी बना ली अपनी कॉकरोच अवामी पार्टी, पर कर दी ये बड़ी गलती
पाकिस्तान आतंकवाद के सहारे ही खड़ा
जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने कहा कि हमारा डेलीगेशन इन देशों में जाकदेशर दुनिया को यह बताना चाहता है कि पाकिस्तान का असली चेहरा क्या है। यह मुल्क सिर्फ आतंकवाद के सहारे ही खड़ा है और भारत आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है। यह यात्रा भारत की विदेश नीति और ग्लोबर कूटनीती का हिस्सा है। हम दुनिया के सामने पाकिस्तान को एक्सपोज कर देंगे।
डेलीगेशन में ये सांसद शामिल
संजय झा के नेतृत्व में जो डेलीगेशन 5 देशों की यात्रा पर जा रहा है उसमें कुल सात सांसद शामिल हैं। इनमें भाजपा सांसद प्रदन बरुआ, बृजलाल डॉ. हेमांग जोशी और अपराजिता सारंगी, तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी, सीपीआई (एम) सांसद जॉन ब्रिटास और पूर्व राजदूत मोहन कुमार हैं। यानी संजय झा को मिलाकर कुल 8 सांसद विदेश जाकर पाकिस्तान की करतूतों की जानकारी देंगे।
‘भारत हर हमले का देगा जवाब’, विक्रम मिसरी ने सांसदों को दी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी
डेलीगेशन के भाजपा सांसद बृज लाल ने कहा कि हम दुनिया के सामने पाकिस्तान का काला सच खोलकर रख देंगे। पहलगाम की घटना के बाद हमने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उनके आतंकी ठिकानों को बर्बाद कर दिया। पूरी दुनिया में पाकिस्तान की सच्चाई उजागर करने के लिए हम यह यात्रा कर रहे हैं।
Sanjay jha delegation of 7 mp leaves for foreign country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PMसेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














