-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Saamana Editorial Editorial Attacks Pm Modi Corrupt Ministers Support Allegation
भ्रष्ट मंत्रियों का समर्थन करके मोदी कर रहे हैं देशद्रोह! ‘सामना’ के संपादकीय में केंद्र सरकार पर तीखा हमला
- Written By: अनिल सिंह
Saamana Editorial PM Modi Attack: ठाकरे गुट के अखबार सामना के संपादकीय में पीएम मोदी पर भ्रष्ट मंत्रियों का समर्थन करने और देशद्रोही नीतियां चलाने का आरोप लगाया गया है।

उद्धव ठाकरे और नरेंद्र मोदी (फोटो क्रेडिट-X)
Uddhav Thackeray Attack PM Modi Saamana: शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ के ताजा संपादकीय में केंद्र की मोदी सरकार पर अब तक का सबसे आक्रामक और तीखा राजनीतिक हमला बोला गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन और देश भर में ‘नीट’ (NEET) परीक्षा की कथित धांधली को लेकर भड़के युवाओं के असंतोष के बीच ‘सामना’ ने केंद्र सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा किया है।
संपादकीय में सीधे तौर पर आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कैबिनेट के भ्रष्ट, अक्षम और अयोग्य मंत्रियों का बचाव करके देश के साथ विश्वासघात और ‘देशद्रोह’ कर रहे हैं। दिल्ली की सड़कों पर संसद भवन की ओर मार्च कर रहे लाखों युवाओं के आक्रोश को ‘सामना’ ने एक नई जनक्रांति की आहट बताया है।
भ्रष्ट और नाकाम मंत्रियों का बचाव कर रहे हैं पीएम
‘सामना’ के लेख में विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के कामकाज पर सवाल उठाते हुए मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की गई है। सामना संपादकीय में लिखा गया है कि ‘नीट’ परीक्षा के पेपर लीक की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए था, लेकिन सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अब ग्लोबल होगा महागणेशोत्सव, दुनिया भर के गणेश मंडलों को मिलेंगे बंपर इनाम, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान
महाराष्ट्र में भड़की दिल्ली आंदोलन की चिंगारी, 23 को बहुजन वंचित अघाड़ी ने किया बंद का आह्वान
पूरी तरह मैदान में उतरे उद्धव ठाकरे, जंतर-मंतर पहुंचकर करेंगे आंदोलनकारी छात्रों का समर्थन
मुंबई के मेगा एलिवेटेड कॉरिडोर का काम तेज, तेजी से बनेगा 13.9 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर, ट्रैफिक जाम से राहत
ये भी पढ़ें- कबूतर चुराने की सजा मौत! अमरावती डबल मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
इसके अलावा, लद्दाख में चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मणिपुर हिंसा व कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर गृह मंत्री अमित शाह, और देश की आर्थिक सुस्ती को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई है। लेख का दावा है कि विफलताओं के बावजूद इन सभी मंत्रियों का खुलकर समर्थन करना देश की जनता और लोकतंत्र के साथ सीधा छल है।
बेरोजगार युवाओं के असंतोष को बताया क्रांति की शुरुआत
संपादकीय में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की टिप्पणी का संदर्भ देते हुए देश के युवाओं की बदहाली पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है। इसमें कहा गया है कि मोदी सरकार के शासनकाल में देश का युवा रोजगार, सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए तरस रहा है। ‘सामना’ ने लिखा कि मंत्रियों के बच्चे विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जबकि देश का आम युवा सड़कों पर लाठियां खाने को मजबूर है।
दिल्ली से लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क तक आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों और नागपुर-पुणे में उठी विरोध की आवाजों को ‘सामना’ ने जन-विद्रोह करार दिया है। संपादकीय का निष्कर्ष निकालते हुए अंत में आक्रामक नारा दिया गया है, “तानाशाही नहीं चलेगी, मोदी-शाह चले जाओ!”, जिससे राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा गया है।
Saamana editorial editorial attacks pm modi corrupt ministers support allegation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BJP नेता सुनील शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले-युवाओं को गुमराह कर रहीं राजनीतिक ताकतें
Jul 21, 2026 | 05:42 PMअब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ला रहा है नया फीचर, सिर्फ फोन टैप करते ही हो जाएगा भुगतान
Jul 21, 2026 | 05:41 PMअब ग्लोबल होगा महागणेशोत्सव, दुनिया भर के गणेश मंडलों को मिलेंगे बंपर इनाम, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान
Jul 21, 2026 | 05:39 PMधर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अमित शाह का सदन में बयान… PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी की 5 मांगें
Jul 21, 2026 | 05:39 PMमहाराष्ट्र में भड़की दिल्ली आंदोलन की चिंगारी, 23 को बहुजन वंचित अघाड़ी ने किया बंद का आह्वान
Jul 21, 2026 | 05:39 PMसाइबर ठगों का जाल; डबिंग जॉब, ठाणे में फर्जी पुलिस और गैस बिल अपडेट के नाम पर 3 लोगों से 61.51 लाख रुपए की ठगी
Jul 21, 2026 | 05:35 PMPoK में प्रदर्शनकारियों की मौत पर बढ़ा तनाव, JAAC ने 23 जुलाई को बड़े आंदोलन का किया ऐलान
Jul 21, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM












