- Hindi News »
- Delhi »
- Rouse Avenue Court Will Hear Case Of Defamation Agains Atishi And Sanjay Singh Today
आतिशी-संजय ने किया था संदीप दीक्षित का मानमर्दन, अब भुगतनी पड़ेगी सजा? राउज एवेन्यू कोर्ट आज करेगा सुनवाई
- Written By: अभिषेक सिंह
दिल्ली की पूर्व मुखिया और आप नेता आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ मानहानि के मामले में आज यानी शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुखिया और आप नेता आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ मानहानि के मामले में आज यानी शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है। यह मामला कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित से जुड़ा हुआ है। उन्होंने दोनों आप नेताओं के खिलाफ झूठे आरोपों के जरिए साख को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया था।
इस मामले में यह माना जा रहा है कि आज कोर्ट कुछ बड़ा फैसला कर सकता है। इससे पहले 12 को हुई सुनवाई में अदालत ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि मामले की दलीलें सुनीं थीं।
पिछली सुनवाई में क्या हुआ
इस सुनवाई दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) पारस दलाल ने आंशिक दलीलें सुनने के बाद कहा कि तथ्यों पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। दोनों पक्षों ने प्रासंगिक निर्णय रिकॉर्ड पर रखने के लिए समय मांगा है। दोनों पक्ष अगली सुनवाई की तारीख पर या उससे पहले प्रासंगिक निर्णय रिकॉर्ड पर रखने के लिए स्वतंत्र हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
कर्नाटक में आज चुना जाएगा विधायक दल का नेता, कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, DK के नाम पर लगेगी मुहर!
Telangana SIR: वोट कटने की आशंका को लेकर तेलंगाना सरकार सतर्क, बनाई ये खास रणनीति
जानबूझकर की मानहानि: दीक्षित
शिकायतकर्ता, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने अदालत में आरोपियों के खिलाफ धारा 356 के साथ बीएनएस की धारा 3(5) के तहत कथित अपराध के लिए धारा 223 बीएनएसएस के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि दोनों आप नेता जानबूझकर संदीप दीक्षित की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर मानहानि के मुकदमे में दावा किया गया है कि 26 दिसंबर को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संदीप दीक्षित पर भाजपा से करोड़ों रुपये लेने और आम आदमी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस पर भगवा पार्टी से मिलीभगत करने का आरोप लगाया था।
दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आप नेताओं द्वारा लगाए गए कथित आरोपों पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा था कि पूर्व सीएम और संजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं। संदीप दीक्षित ने यह भी कहा था कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। बीआई और ईडी की छापेमारी होनी चाहिए।
‘यमुना सफाई में लगाएंगे रकम’
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा था कि अगर उन्हें यह रकम मिलती है तो वह इसका इस्तेमाल यमुना की सफाई और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों में करेंगे। संदीप दीक्षित ने कहा था कि 10 से 12 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद एक भी सबूत नहीं दिया।
Rouse avenue court will hear case of defamation agains atishi and sanjay singh today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े अपने ही बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है सीएम की गद्दी की लड़ाई
May 30, 2026 | 02:14 PMमध्य प्रदेश के 1.5 लाख अध्यापकों को भी देनी होगी TET परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षकों में हड़कंप
May 30, 2026 | 02:11 PMनागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
May 30, 2026 | 02:08 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी
May 30, 2026 | 02:07 PMNDA Passing Out Parade 2026: सेना प्रमुख ने ‘सेवा परमो धर्मः’ का दिया संदेश, कहा- खतरों के लिए रहें तैयार
May 30, 2026 | 02:06 PMपुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’
May 30, 2026 | 02:01 PMIT Manager की नौकरी छोड़ बनी ऑटो ड्राइवर, बोली- अब 60 हजार कमाती हूं और पहले से ज्यादा खुश हूं
May 30, 2026 | 01:58 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM












