-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Rickshaw And Taxi Drivers On Strike In Delhi Demanding Better Payment From Cab Aggregator Services
दिल्ली में रिक्शा व टैक्सी चालकों का हड़ताल, कैब एग्रीगेटर सेवाओं से बेहतर भुगतान की कर रहे मांग
- Written By: शुभम पाठक
दिल्ली एनसीआर में आज गुरुवार से शुक्रवार तक रिक्शा और टैक्सी चालकों ने हड़ताल का ऐलान किया है, जिसके कारण यात्रियों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चालक कैब एग्रीगेटर सेवाओं से बेहतर भुगतान की मांग कर रहे है।

दिल्ली में ऑटो-टैक्शी हड़ताल (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में आज लोगों को एक जगह से दूसरे जगह जाने में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि आज पूरे दिल्ली एनसीआर में ऑटोरिक्शा और टैक्सी चालकों ने दो दिनों का हड़ताल का ऐलान किया है। जिसके लिए ऑटोरिक्शा व टैक्सी चालकों ने आज से हड़ताल शुरु कर दिया है।
अब बात अगर हड़ताल के कारण की करें तो, दिल्ली एनसीआर के रिक्शा व टैक्सी चालकों ने कैब एग्रीगेटर सेवाओं से बेहतर भुगतान की मांग को लेकर आज यानी गुरुवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी।
दिल्ली में रिक्शा व टैक्सी हड़ताल
दिल्ली एनसीआर में आसपास के जगह जाने के लिए यात्री अब ऑनलाइन बाइक की बूकिंग करके जाना पसंद कर रहे है, जिसके ऑटोरिक्शा व टेक्सी मालिकों को ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मामले में टैक्सी और ऑटो यूनियनों ने कहा कि अपर्याप्त भुगतान के साथ-साथ एग्रीगेटर्स द्वारा मोटरसाइकिल टैक्सी सेवाएं शुरू किए जाने से उनकी आजीविका प्रभावित हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में रेड लाइट पर खड़ी बाइकों पर काल बनकर टूटी बस! एक व्यक्ति की मौत, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
दिल्ली में बड़ा हादसा, उद्योग भवन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू
अब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
ये भी पढ़ें:-बेटियों का दर्द नहीं समझ पा रही ममता बनर्जी, बीजेपी के सवालों से घिरकर देंगी इस्तीफा!
दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन (डीएटीटीसीयू) के अध्यक्ष किशन वर्मा ने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में 80 प्रतिशत ऑटोरिक्शा और टैक्सियां सड़कों से नदारद हैं। उन्होंने घोषणा की कि जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, एक कैब चालक आदर्श तिवारी ने कहा कंपनियां हमें हमारी सेवाओं के लिए बहुत कम भुगतान करती हैं। इसके कारण हम अपने वाहनों की किस्त भरने और अन्य खर्चों को पूरा करने में असमर्थ हैं। हम अपने बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा और अपने परिवारों के लिए पर्याप्त भोजन सुनिश्चित करने में असमर्थ हैं।
महासचिव राजेंद्र सोनी का आरोप
दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने आरोप लगाया कि चालकों को धमकाया जा रहा है। उनका संघ हड़ताल का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘कई चालक हड़ताल का हिस्सा नहीं हैं। रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉप के बाहर चालकों को धमकाया जा रहा है। हम मांग करते हैं कि पुलिस इन जगहों के बाहर निगरानी बढ़ाए…।” डीएटीटीसीयू के अध्यक्ष वर्मा ने कहा जब निजी वाहनों को चलने की अनुमति है तो हमें परमिट लेने और करों का भुगतान करने के लिए क्यों मजबूर किया जाता है? हम मांग करते हैं कि सरकार मोटरसाइकिल टैक्सियों पर प्रतिबंध लगाए।
लोगों की शिकायत
बात केवल एक तरफ की नहीं है, लोगों ने सोशल मीडिया पर कैब मिलने में देरी और बुकिंग रद्द होने के बारे में शिकायत की। सोशल मीडिया मंच एक्स पर उपयोगकर्ता प्रशुष ने पोस्ट किया पिछले 35 मिनट नोएडा में दिल्ली के लिए कैब लेने की कोशिश में गुजार दिए। ओला कैब, उबर इंडिया, रैपिडो बाइक ऐप में क्या समस्या है।
ये भी पढ़ें:-हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट को लेकर लखनऊ में कांग्रेस का हल्ला बोल, सेबी प्रमुख के इस्तीफे की मांग
हड़ताल में भाग लेने के लिए धमकी
मीडियाकर्मी मानसी पांडे ने कहा कि हड़ताल में भाग नहीं लेने वाले ऑटोरिक्शा चालकों को धमकाया जा रहा है। मैं अपने घर से अपने कार्यस्थल की ओर जा रही थी और ईस्ट ऑफ कैलाश के पास एक ऑटो लिया। पहले तो ऑटो मिलना मुश्किल था, लेकिन जब मुझे एक ऑटो मिला, तो चालक ने अधिक किराया मांगा। देरी के कारण मैं अधिक भुगतान करने के लिए सहमत हो गई, लेकिन कुछ मीटर आगे पहुंचने पर लगभग पांच से 10 लोगों ने ऑटो रोक दिया और हड़ताल का हवाला देकर मुझे बाहर निकलने के लिए कहा।
Rickshaw and taxi drivers on strike in delhi demanding better payment from cab aggregator services
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुपरस्टार बनने से पहले आर्थिक तंगी से जूझे अक्षय कुमार, मॉडलिंग के सपने के लिए मुफ्त में की नौकरी
Jun 25, 2026 | 04:53 PMIndian Silk Sarees: बनारसी से कांजीवरम तक, हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 10 शाही सिल्क साड़ियां
Jun 25, 2026 | 04:41 PM‘भोजपुर में एक…’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी
Jun 25, 2026 | 04:31 PMदेवली में नमो उद्यान भूमि विवाद, जिलाधिकारी ने बहुमत से पारित प्रस्ताव किया निरस्त
Jun 25, 2026 | 04:30 PMभंडारा में डिजिटल खेती की क्रांति, 71 हजार से अधिक किसानों ने अपनाया महाविस्तार ऐप
Jun 25, 2026 | 04:28 PMनागपुर: नितिन तिवारी की अगुवाई में बड़ा सियासी उलटफेर; 300 श्रमिकों ने ली शिवसेना की सदस्यता
Jun 25, 2026 | 04:25 PMराहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
Jun 25, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM













