- Hindi News »
- Delhi »
- Prime Minister Modi Advice To The Chief Secretaries Of The States
राज्यों के चीफ सेक्रेटरी को प्रधानमंत्री मोदी की सलाह, मोटापे देश में बड़ी चुनौती..बनाएं स्टार्ट-अप के फलने-फूलने का माहौल
- Written By: अदिति भंडारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से स्टार्ट-अप के लिए अनुकूल माहौल बनाने का आग्रह किया है। इसके अलावा, उन्होंने मोटापे को देश की बड़ी चुनौती बताया और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

राज्यों के चीफ सेक्रेटरी को प्रधानमंत्री मोदी की सलाह, मोटापे देश में बड़ी चुनौती..बनाएं स्टार्ट-अप के फलने-फूलने का माहौल (सौ. सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राज्यों से ऐसा माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने को कहा जहां स्टार्ट-अप फल-फूल सकें और वे नियम सरल हो सकें जिससे अकसर नागरिकों को परेशानी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि मोटापे को देश में बड़ी चुनौती के तौर पर लिया जाना चाहिए।
आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य सचिवों के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्यों को शासन मॉडल में इस तरह सुधार करना चाहिए जिससे नागरिक भागीदारी को बढ़ावा मिले। मोदी ने कहा कि ‘सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन’ पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है तथा लोगों को सरकार की विभिन्न पहल के बारे में जानकारी देना भी अहम है।
स्वास्थ्य क्षेत्र के संबंध में उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि मोटापे को देश में एक बड़ी चुनौती के रूप में लिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल एक स्वस्थ और तंदुरुस्त भारत ही ‘विकसित भारत’ बन सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को 2025 के अंत तक तपेदिक मुक्त बनाया जा सकता है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने में आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आज शाम PM आवास पर BJP की बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों और 12 साल के रिपोर्ट कार्ड पर लगेगी मुहर!
नहर में फंसी डॉल्फिन और 13 घंटे का खौफनाक ऑपरेशन… PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा!
Mann Ki Baat: लंगड़ा, दशहरी से लेकर अल्फांसो तक, PM मोदी ने गिनाईं आमों की खूबियां, बोले- आप आम नहीं, खास हैं
Ahilyabai Holkar Jayanti: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई को किया नमन, जानें किसने क्या लिखा
दिल्ली-एनसीआर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने कहा कि पुरानी पांडुलिपियां भारत का खजाना हैं और राज्यों को इसे डिजिटल बनाने के वास्ते प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए कदम उठाने चाहिए। मोदी ने कहा कि सम्मेलन का एक बड़ा लाभ यह है कि ‘टीम इंडिया’ खुले मन से चर्चा के लिए एक साथ आई है और ‘विकसित भारत’ के लिए मिलकर काम कर रही है।
प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्टार्ट-अप शुरू होने की सराहना करते हुए राज्यों से ऐसे नवाचारों को प्रोत्साहित करने और ऐसा वातावरण प्रदान करने की दिशा में काम करने को कहा, जहां स्टार्ट-अप फल-फूल सकें। मोदी ने राज्यों से ‘ई-कचरे’ के पुनर्चक्रण के लिए व्यवहार्यता की अवधारणाएं तलाशने को कहा। उन्होंने कहा कि यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि समाज में डेटा और प्रौद्योगिकी की वृद्धि के साथ ही डिजिटल कचरा और भी बढ़ेगा।
आकांक्षी जिलों और प्रखंडों के कार्यक्रम के बारे में मोदी ने कहा कि इन प्रखंड और जिलों में तैनात सक्षम प्राधिकारी जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक-आर्थिक लाभ भी बहुत होगा। मोदी ने अधिकारियों को मानव संसाधन विकास के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि शहरों को आर्थिक विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने शहरी शासन, जल और पर्यावरण प्रबंधन में विशेषज्ञता के लिए संस्थानों के विकास पर जोर दिया।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Prime minister modi advice to the chief secretaries of the states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अभी फॉर्म वापस मत लेना… उपमुख्यमंत्री शिंदे के एक आदेश से महायुति में खलबली, अनिकेत तटकरे की राह में रोड़ा?
May 31, 2026 | 09:00 PMरीवा के अजगरहा मार्ग पर फूटा जनता का आक्रोश, जर्जर सड़क और जल संकट को लेकर किया चक्काजाम; जानें पूरा मामला
May 31, 2026 | 08:45 PMसहयोगी देशों को पीट हेगसेथ की दो टूक, सैन्य ताकत बढ़ाने की दी सलाह, क्या दुनिया में होने वाला है कुछ बड़ा?
May 31, 2026 | 08:40 PMएयर इंडिया का नागपुर-मुंबई रूट पर ब्रेक: 1 जून से 31 जुलाई तक उड़ानें रद्द, आसमान छू सकते हैं टिकटों के दाम
May 31, 2026 | 08:37 PMBobby Deol ने खोला सनी देओल की दमदार फिटनेस का राज, बोले- जवानी में दूध और लस्सी का खूब करते थे सेवन
May 31, 2026 | 08:33 PM‘कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत’, इंदौर में बोले CM मोहन यादव; पीएम मोदी के नेतृत्व की जमकर की तारीफ
May 31, 2026 | 08:30 PMRCB ने IPL 2026 के फाइनल में रचा इतिहास, आईपीएल सीजन में 35 पावरप्ले विकेट लेने वाली पहली टीम बनी
May 31, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM














