-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Punjab »
- Pm Modi Jalandhar Speech Amrit Bharat Station Punjab Law And Order Development
पंजाब में अपराध और नशे का राज… PM मोदी ने भगवंत मान सरकार पर बोला हमला, जालंधर में गिनाईं विकास योजनाएं
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM Modi Punjab Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का उद्घाटन किया। उन्होंने पंजाब में कानून-व्यवस्था, अपराध और नशे के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा।

पंजाब में PM मोदी (Image- IANS)
PM Modi Jalandhar Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए सिरे से विकसित किए गए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा किया और यहां यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण देश के विकसित भारत के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नए स्वरूप में तैयार किए गए रेलवे स्टेशन केवल यात्रियों की सुविधा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये स्थानीय संस्कृति, विरासत और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने वाले केंद्र बन रहे हैं।”
स्टेशनों को पहचान के अनुरूप विकसित किया जा रहा
उन्होंने कहा, “जालंधर कैंट स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है और इसकी क्षमता में भी विस्तार किया गया है। आनंदपुर साहिब, मुक्तसर और साहिबजादा अजीत सिंह नगर सहित कई अन्य स्टेशनों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे स्टेशन स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को भी प्रदर्शित कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से अभिजीत दीपके की मांग- 15 अगस्त पर युवाओं के भविष्य पर हो बात
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
UP चुनाव से पहले दिल्ली में बड़ी हलचल! अचानक PM मोदी से मिलने पहुंचे CM योगी, क्या पक रही है कोई नई खिचड़ी?
प्रधानमंत्री मोदी ने जालंधर की खेल परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा, “यहां का रेलवे स्टेशन पंजाब की खेल संस्कृति और लोक विरासत को दर्शाता है। आनंदपुर साहिब स्टेशन पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब की झलक दिखाई देती है, जबकि अन्य स्टेशनों को भी स्थानीय पहचान के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।”
पंजाब की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया, “पंजाब में अपराध और गैंग गतिविधियों के कारण लोगों में असुरक्षा का माहौल है। कारोबारियों से फिरौती मांगे जाने और पुलिस प्रतिष्ठानों पर हमलों जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं। राज्य में नशे की समस्या भी गंभीर चुनौती बनी हुई है और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।”
प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी विपक्षी दलों को घेरा। उन्होंने कहा कि कई मामलों में आरोपी लोग जमानत पर बाहर हैं और कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन्होंने दिल्ली के एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत के फैसलों पर सवाल उठाना उचित नहीं है।
जालंधर से कई नई रेल सेवाओं की शुरुआत
पीएम मोदी ने कहा, “केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य में भाजपा की सरकार नहीं होने के बावजूद केंद्र की एनडीए सरकार कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।”
उन्होंने बताया, “जालंधर से कई नई रेल सेवाओं की शुरुआत की गई है। अमृतसर और काशी के बीच शुरू की गई नई रेल सेवा से गुरु रविदास जी के अनुयायियों को यात्रा में सुविधा होगी।” इसके अलावा दौलतपुर चौक और करतोली के बीच नई रेलवे लाइन, लुधियाना बाईपास परियोजना और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के एक हिस्से जैसी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।
रेलवे स्टेशन भारत की विरासत और आधुनिकता के प्रतीक
प्रधानमंत्री ने जालंधर के लोगों की ‘स्वच्छता से स्वागत’ पहल की प्रशंसा की और कहा कि यह नागरिक भागीदारी और कर्तव्य भावना का उदाहरण है। उन्होंने सिख समुदाय के महान नेता सरदार तेजा सिंह समुंद्री को उनकी शहादत की 100वीं बरसी पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
यह भी पढ़ें- जींद के घेवर तो नहीं, लेकिन तेवर बदल गए… PM मोदी ने हरियाणा में भरी हुंकार! जनता को दी 14,700 करोड़ की सौगात
पीएम मोदी ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित रेलवे स्टेशन भारत की विरासत और आधुनिकता के संगम का प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं पंजाब सहित पूरे देश के विकास को नई गति देंगी।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Pm modi jalandhar speech amrit bharat station punjab law and order development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मटन के पार्सल में मिला मरा हुआ चूहा, नवभारत की खबर के बाद जागा खाद्य विभाग, होटल से लिए सैंपल
Aug 09, 2026 | 01:14 PMगोंदिया के ग्रामीण अस्पतालों में 399 पद रिक्त, वायरल-मलेरिया के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव
Aug 09, 2026 | 01:09 PMकोसोवो संसद में भारी हंगामा, विपक्षी सांसद ने पीएम एल्बिन कुर्ती पर अंडे फेंके
Aug 09, 2026 | 01:09 PM3 महीने के राशन का इंतजार या अगस्त का संकट? राशन दुकानों में केवल एक महीने की आपूर्ति से मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 01:07 PMहिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
Aug 09, 2026 | 01:04 PMवंचितों को मुख्यधारा में लाए बिना भारत नहीं बनेगा विश्वगुरु, खामगांव में मोहन भागवत का बड़ा बयान
Aug 09, 2026 | 01:01 PMदतिया उपचुनाव में जीत के दो दिन बाद ही बैनर से गायब हुए जीतू पटवारी, कांग्रेस में नई सियासी चर्चा शुरू
Aug 09, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














