-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Us Strikes Chabahar Port Iran India Dream Project Damaged
PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने किया हमला! चाबहार पोर्ट पर दागी मिसाइलें, बंदरगाह का टवर तबाह
- Written By: अक्षय साहू
Chabahar Port Air Strikes: अमेरिका ने ईरान में भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट चाबहार पोर्ट पर मिसाइलें दागकर भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे भारत के रणनीतिक और व्यापारिक हितों को बड़ा झटका लगा है।

अमेरिका ने चाबहार बंदरगाह पर हमला किया (AI जेनरेटेड इमेज)
US Attack Chabahar Port: अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग ने अब और भी भीषण रूप ले लिया है। अमेरिका लगातार ईरान के बुनियादी ढ़ांचों पर हमला कर रहा है। अमेरिकी सेना ने बीती रात ईरान के पावर प्लांट, बड़े पुलों, हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों को निशाना बनाया है, इसके साथ ही अमेरिकी सेना ने भारत के ड्रीम प्रोजेक्ट चाबहार पोर्ट पर मिसाइलें दागकर भारी नुकसान पहुंचाया है।
भारत ने इस पोर्ट को विकसित करने के लिए अरबों डॉलर का निवेश किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसे अपने कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया था। भारत चाबहार पोर्ट के जरिए अपने लिए यूरोप तक का सीधा रास्ता बनाना चाहता था। इस प्रोजेक्ट को भारत ने चीन के वन बेल्ट वन रोड प्रोजेक्ट के जवाब की तरह पेश किया था। अमेरिकी फौज ने शुक्रवार रात यहां ताबड़तोड़ हमला किया। जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी हमले से बंदरगाह का एक टावर ध्वस्त हो गया है।
पीट हेगसेथ ने साझा की तस्वीरें
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बंदरगाह के निगरानी टावर के ढहते हुए प्रतीत होने वाली तस्वीर साझा की। बता दें कि चाबहार पर हुआ यह पहला हमला नहीं था, अमेरिकी सेना लगातार चाबहार पोर्ट पर हमले करती रही है। इससे पहले दो बार यहां हमला हो चुका है। ईरानी मीडिया ने बताया कि बंदरगाह पर तीसरा हमला था।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में खूनी कोहराम! चाय की दुकान पर बैठे पत्रकारों पर अंधाधुंध गोलीबारी, दहल उठा खुलना शहर
Trump US Elections: 2020 चुनाव पर ट्रंप के दावों से मची हलचल, कमला हैरिस बोलीं- ध्यान भटका रहे हैं राष्ट्रपति
बंद होने वाले हैं कागज के नोट? अब आपकी जेब में आएंगे प्लास्टिक के नोट! RBI ने शुरू की सबसे बड़ी तैयारी
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
https://t.co/jZlSVRePRC pic.twitter.com/Nj5o0oiphH — Pete Hegseth (@PeteHegseth) July 17, 2026
हालांकि, ईरानी मीडिया ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि अमेरिकी हमले में बंदरगाह का निगरानी टावर ध्वस्त हुआ है या नहीं। ईरान ने इस टावर को बंदरगाह में आने-जाने वाले जहाजों पर नजर रखने के लिए बनाया था। हालांकि अमेरिका ने दावा किया है कि टावर का उपयोग ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) देशभर के बंदरगाहों पर अपनी गतिविधियां संचालित करने के लिए करती थी। ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि पोर्ट पर तीन मिसाइलें दागी गई हैं।
भारत के लिए क्यों अहम है चाबहार?
चाबहार एक गहरे पानी का बंदरगाह है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाहर स्थित होने के कारण इसकी हिंद महासागर तक सीधी पहुंच है। इसकी वजह से यहां जहाजों को तेजी से और सुरक्षित प्रवेश मिल सकता था। इस तरह यह भारत का सबसे करीबी ईरानी बंदरगाह बन जाता। गुजरात में कांदला बंदरगाह से इसकी दूरी केवल 550 समुद्री मील है, जबकि मुंबई से यह सिर्फ 786 समुद्री मील दूर है। इस प्रकार यह भारत के लिए व्यापारिक और रणनीतिक रूप से काफी अहम था।
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में खूनी कोहराम! चाय की दुकान पर बैठे पत्रकारों पर अंधाधुंध गोलीबारी, दहल उठा खुलना शहर
चीन-पाकिस्तान को होगा फायदा
भारत ने चाबहार पोर्ट को पाकिस्तान को दरकिनार करने के लिए विकसित किया था। भारत इसके जरिए मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान से सीधे संपर्क साधने के बड़े भू-राजनीतिक तक अपनी पहुंच स्थापित करना चाहता था। हालांकि अमेरिका के हमले से भारत को झटका लगा है। इसका फायदा सीधे पाकिस्तान और चीन को होगा।
Us strikes chabahar port iran india dream project damaged
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने किया हमला! चाबहार पोर्ट पर दागी मिसाइलें, बंदरगाह का टवर तबाह
Jul 17, 2026 | 05:47 PMमुरैना: सगाई से नाराज 17 वर्षीय किशोरी ने पुल से कूदकर क्वारी नदी में लगाई छलांग; दूसरे दिन मिला किशोरी का शव
Jul 17, 2026 | 05:37 PMकांग्रेस नेता ने आमिर खान को बताया डरपोक! सोनम वांगचुक पर दिए बयान पर हुसैन दलवई ने एक्टर को दे दी नसीहत
Jul 17, 2026 | 05:22 PMवंदे मातरम का विरोध करने वाले देश की भावना का सम्मान नहीं करते, भाजपा विधायक राम कदम का विपक्ष पर बड़ा हमला
Jul 17, 2026 | 05:19 PM1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PMकेवल आपराधिक इतिहास के आधार पर जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता: शराब घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Jul 17, 2026 | 05:11 PMसानिध्य डोंगरे बने NEET UG 2026 में मुंबई सिटी टॉपर, 700 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंकिंग में 28 वां स्थान
Jul 17, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:04 PM
पटना में चुनावी रण तैयार! 25 उम्मीदवार मैदान में, प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:44 PM
जंतर-मंतर से डिंपल यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, युवाओं से किया यह खास वादा-VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:24 PM
रोज 17 घंटे पढ़ाई, फिर बने NEET-UG 2026 के टॉपर; आर्यन ने बताया सक्सेस पाने का मंत्र- VIDEO
Jul 17, 2026 | 01:02 PM













