दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी जंग तेज होती जा रही है। चुनाव 5 फरवरी को होंगे और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली में बीजेपी सत्ता वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। जिसमें पार्टी का मुख्य नारा परिवर्तन है। इस बार दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, बीजेपी और खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में लगी कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।