-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Pm Modi Surya Sarovar Yojana Floating Solar Projects Cabinet Approval
PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला, देश में 5000 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर क्षमता होगी विकसित
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
PM Modi Surya Sarovar Yojana: केंद्र सरकार ने 5,070 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत जलाशयों पर फ्लोटिंग सोलर प्लांट और ऊर्जा भंडारण प्रणाली विकसित की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में पीएम सूर्य सरोवर योजना को मंजूरी दी, (सोर्स-आईएएनएस)
PM Modi Cabinet Floating Solar Projects: केंद्र सरकार ने देश में नवीकरणीय ऊर्जा को नई गति देने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना (पीएम-एसएसवाई) को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 5,070 करोड़ रुपए की इस महत्वाकांक्षी योजना को स्वीकृति मिली। योजना का उद्देश्य देशभर के जलाशयों, बांधों और अन्य उपयुक्त जल निकायों पर फ्लोटिंग सोलर फोटोवोल्टिक परियोजनाओं का विकास करना है।
इसके साथ ऊर्जा भंडारण प्रणाली (एनर्जी स्टोरेज सिस्टम) भी स्थापित की जाएगी ताकि बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और भरोसेमंद बन सके। सरकार के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 के बीच 5,000 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर क्षमता विकसित की जाएगी, जिसके साथ कम से कम 10,000 मेगावाट-घंटे की ऊर्जा भंडारण क्षमता होगी। इस योजना से भूमि पर दबाव कम होगा, स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा और घरेलू सौर उपकरण निर्माण को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार का अनुमान है कि इससे हर वर्ष लगभग एक करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी और हजारों नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
10,000 MWh ऊर्जा भंडारण का लक्ष्य
दरअसल एक आधिकारिक बयान में सरकार ने बताया कि इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 के बीच 5,000 मेगावाट क्षमता की फ्लोटिंग सोलर परियोजनाएं विकसित की जाएंगी। इन परियोजनाओं के साथ कम से कम दो घंटे की ऊर्जा भंडारण क्षमता, यानी कुल 10,000 मेगावाट-घंटे (एमडब्ल्यूएच) का एनर्जी स्टोरेज सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा। सरकार की ओर से वित्तीय सहायता का वितरण वित्त वर्ष 2032-33 तक जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Bangladesh Violence Report 2026: बांग्लादेश में 3 महीनों में 74 लोगों की हत्या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी, 17 साल से अलग रह रहे थे दोनों लोग
भारत में Apple ने फिर बनाया कमाई का रिकॉर्ड, जून तिमाही में iPhone-Mac की बंपर बिक्री से शानदार मुनाफा
PM Modi की मॉर्फ्ड रील्स का मामला गरमाया! हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने दर्ज की FIR
सूर्य सरोवर योजना को कैबिनेट की मंजूरी
कैबिनेट के इस फैसले से पहले राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) ने देश के जलाशयों और अन्य उपयुक्त अंतर्देशीय जल निकायों का आकलन किया था। संस्थान के अनुसार भारत में फ्लोटिंग सोलर ऊर्जा की कुल संभावित क्षमता लगभग 102.18 गीगावाट पीक (जीडब्ल्यूपी) है।
राज्यों को मिलेगी वित्तीय सहायता
बता दें कि सरकार के इस योजना के तहत पात्र फ्लोटिंग सोलर परियोजनाओं के सफलतापूर्वक चालू होने के बाद प्रति मेगावाट 1 करोड़ रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) दी जाएगी। इसके अलावा, परियोजनाओं के लिए बाथीमेट्री, हाइड्रोग्राफी, पर्यावरणीय अध्ययन और अन्य प्रारंभिक तकनीकी सर्वेक्षण जैसे व्यवहार्यता अध्ययन कराने के लिए प्रति परियोजना 50 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
जलाशयों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट
यह योजना सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होगी, जिसका लक्ष्य देश की फ्लोटिंग सोलर क्षमता को मौजूदा 700 मेगावाट से बढ़ाकर 5,700 मेगावाट तक पहुंचाना है। सरकार का मानना है कि जलाशयों और औद्योगिक तालाबों का उपयोग कर इन परियोजनाओं को विकसित करने से भूमि की आवश्यकता कम होगी और सीमित जमीन पर दबाव भी घटेगा। साथ ही, ऊर्जा भंडारण प्रणाली के जुड़ने से बिजली ग्रिड की विश्वसनीयता और स्थिरता भी मजबूत होगी।
रोजगार और घरेलू निर्माण को बढ़ावा
सरकार के अनुसार, इस योजना से हर साल लगभग 1 करोड़ टन (10 मिलियन टन) कार्बन डाइऑक्साइड (सीओ2) उत्सर्जन में कमी आएगी। इसके अलावा, परियोजनाओं के निर्माण और संचालन से पूरी वैल्यू चेन में करीब 16,000 से 17,000 पूर्णकालिक रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
ये भी पढ़ें- हम लगातार कदम उठा रहे…PM मोदी ने पोस्ट किया नया इंस्टा वीडियो, एंटी पेपर लीक बिल पर दिया मैसेज
स्वच्छ ऊर्जा और कार्बन उत्सर्जन में कमी
योजना से फ्लोटेशन सिस्टम, सोलर पीवी सेल, मॉड्यूल, ऊर्जा भंडारण प्रणाली और अन्य उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा। इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती मिलेगी और देश में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़ाने, ऊर्जा एवं जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने तथा जल संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Pm modi surya sarovar yojana floating solar projects cabinet approval
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला, देश में 5000 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर क्षमता होगी विकसित
Jul 31, 2026 | 06:49 PMनर्मदापुरम: बोरियों में मूंग की जगह मिट्टी मिलने का खुलासा, मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Jul 31, 2026 | 06:47 PMयवतमाल में बाढ़ के बहाव में बही अर्टिगा कार, मां और दो मासूम बेटियों की मौत! रातभर पेड़ पकड़कर फंसा रहा पति
Jul 31, 2026 | 06:43 PMमहबूबा मुफ्ती का पाकिस्तान से मोह भंग! Pok में पाक फौज के जुल्म देख भड़की, बोली- बंद हो कश्मीरियों पर अत्याचार
Jul 31, 2026 | 06:36 PMलीडर ऑफ अपोजिशन नहीं, लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा बन गए हैं राहुल गांधी… शिवसेना प्रवक्ता शायना NC का बड़ा हमला
Jul 31, 2026 | 06:32 PMसफारी में खुल गई किस्मत! बाघिन के साथ खेलते दिखे शावक, वायरल वीडियो देख रोमांचित हुए लोग
Jul 31, 2026 | 06:24 PMहिम्मत है तो मंत्रालय की कैंटीन का लाइसेंस रद्द करके दिखाओ, FDA के पक्षपात पर बॉम्बे हाईकोर्ट की कड़ी फटकार
Jul 31, 2026 | 06:21 PMवीडियो गैलरी

भेष बदलकर अचानक संसद पहुंचे पप्पू यादव! राम मंदिर के चढ़ावे पर किया अनोखा प्रदर्शन, देखें VIDEO
Jul 31, 2026 | 02:44 PM
अजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PM
8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM














