- Hindi News »
- Delhi »
- On The Eve Of Ram Navami Cm Rekha Big Gift To People Of Delhi Treatment Up 10 Lakh Rupees Free
रामनवमी के मौके पर सीएम रेखा का बड़ा तोहफा, इतने लाख रुपये तक का मुफ्त में होगा इलाज, जानें पूरा प्रोसेस
इस योजना का लाभ फिलहाल AAY (अंत्योदय अन्न योजना) और PRS (प्राथमिकता राशन कार्ड धारक) परिवारों को मिलेगा। दिल्ली में ऐसे करीब 10 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें वरिष्ठ नागरिक, विधवाएं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार शामिल हैं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में आर्थिक रूप से वंचित नागरिकों के लिए एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। अब दिल्ली के गरीब परिवारों को भी 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। अप इसके जरिए दिल्ली के साथ देश के नामी प्राइवेट अस्पतालों में भी इलाज करा सकते हैं। यह पहल आयुष्मान भारत योजना और दिल्ली सरकार के टॉप-अप मॉडल का बेहतरीन उदाहरण बन चुकी है, जिसे एक स्मार्ट हेल्थ मिशन के तौर पर देखा जा रहा है।
आयुष्मान योजना दिल्ली 2025 एक संयुक्त प्रयास है, जिसमें केंद्र सरकार 5 लाख रुपये और दिल्ली सरकार अतिरिक्त 5 लाख रुपये का हेल्थ कवर देती है। यानी एक परिवार को कुल 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। यह देश की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस योजनाओं में से एक बन चुकी है।
कौन उठा सकेगा योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ फिलहाल AAY (अंत्योदय अन्न योजना) और PRS (प्राथमिकता राशन कार्ड धारक) परिवारों को मिलेगा। दिल्ली में ऐसे करीब 10 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें वरिष्ठ नागरिक, विधवाएं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार शामिल हैं। जिनके पास राशन कार्ड और दिल्ली का आधार कार्ड है, वे सीधे योजना के दायरे में आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
Women Health: गर्मियों में बढ़ जाता है पीरियड्स पेन, इन 10 उपायों से मिलेगी राहत
Cardiorespiratory Arrest: प्रतीक यादव की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट से हुई, क्या है इसके लक्षण और बचाव
आयुष्मान योजना में पंजीकरण कैसे करें?
दिल्ली के नागरिक योजना का लाभ उठाने के लिए [pmjay.gov.in] वेबसाइट या आयुष्मान भारत मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बेहद आसान है। आप नीचे दिए गए इन स्टेप बाय स्टेप प्रॉसेस को फॉलो कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट को ओपन कर लें।
- इसके बाद ‘Registration under PM-JAY’ वाले ऑप्शन को चुनें।
- फिर मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें।
- इसके अगले स्टेप में आधार, राशन कार्ड और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- जरूरी जानकारी भरने के बाद डॉक्युमेंट अपलोड करें।
- और इसतना कुछ करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
दिल्ली की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
किन अस्पतालों में आप इस योजना का करा पाएंगे इलाज?
दिल्ली सरकार इस योजना के तहत मेदांता, मैक्स और अपोलो जैसे बड़े अस्पतालों को भी शामिल कर रही है। इन्हें विशेष टैरिफ पर सुविधा दी जाएगी, जिससे मरीजों को बड़े अस्पतालों में भी इलाज मिल सकेगा। फिलहाल योजना का पहला चरण केवल कार्डधारकों के लिए शुरू हुआ है। लेकिन सरकार की मंशा है कि जल्द ही उन लोगों को भी योजना में जोड़ा जाए जिनके पास फिलहाल कोई कार्ड नहीं है। इसके लिए नियमों में बदलाव और नई श्रेणियों को शामिल करने की तैयारी की जा रही है।
On the eve of ram navami cm rekha big gift to people of delhi treatment up 10 lakh rupees free
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर इसी साल होगा शुरू, जानें क्या है खास?
May 16, 2026 | 08:04 PM80 बार लीक हुए पेपर, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
May 16, 2026 | 07:55 PMकिसानों के लिए खुशखबरी, महाराष्ट्र लैंड रेवेन्यू कोड में बदलाव, जमीन विवाद सुलझाना हुआ आसान
May 16, 2026 | 07:50 PMभंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी से अवैध पिस्तौल और कारतूस जब्त
May 16, 2026 | 07:48 PMबिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
May 16, 2026 | 07:41 PM‘मैं कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ता’…’उधार की घड़ियां पहनकर करता हूं स्टाइल’, Salman Khan ने खोले अपने राज़
May 16, 2026 | 07:38 PMMP Health Services: नवजात और मातृ स्वास्थ्य क्षेत्र में MP की बड़ी छलांग, SNCUबेड क्षमता बढ़कर हुई 1770
May 16, 2026 | 07:37 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














