Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में हड़कंप! कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग पड़े बीमार, अस्पतालों में अफरा-तफरी

Kuttu Atta News: नवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन करने के बाद दिल्ली में लगभग 150-200 लोग बीमार पड़ गए। लोगों को उल्टी और अस्वस्थता की शिकायत हुई, हालांकि सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही..

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 23, 2025 | 11:11 AM

दिल्ली में कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग पड़े बीमार, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kuttu Atta Food Poisoning:  दिल्ली में कुट्टू के आटे के सेवन के बाद हड़कंप मच गया। जहांगीरपुरी, महेन्द्रा पार्क, समयपुर, भलस्वा डेरी, लाल बाग और स्वरूप नगर के लगभग 150 से 200 लोग बीमार पड़ गए। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी हालत अब स्थिर है। BJRM अस्पताल ने जानकारी दी है कि मरीजों को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं है। पहले हालत गंभीर लग रही थी, लेकिन अब सभी मरीज ठीक हैं।

उत्तर-पश्चिम जिला के डीसीपी के अनुसार, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को सतर्क किया गया है। फूड विभाग को भी इस मामले की सूचना दी गई है। 23 सितंबर की सुबह लगभग 6:10 बजे थाना जहांगीरपुरी को जानकारी मिली कि बड़ी संख्या में लोगों को कुट्टू का आटा खाने के बाद बेचैनी महसूस हो रही है, साथ ही उल्टियां और दस्त की शिकायतें सामने आई हैं। इसके बाद लोग दुकानदार के पास जमा हो गए हैं।

किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं

BJRM अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेष यादव ने बताया कि जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर समेत कई क्षेत्रों से लगभग 150-200 लोग उल्टी और दस्त की शिकायत लेकर आपातकालीन वार्ड में पहुंचे। सभी मरीजों को उपचार दिया गया और अब उनकी हालत स्थिर है। किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी

‘पहले फैक्ट चेक कर लें’, राहुल गांधी के ‘इंटरव्यू’ वाले दावे पर बिफरी दिल्ली यूनिवर्सिटी, बताए एडमिशन के नियम

मरकर भी अमर होंगे हरीश राणा: इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी

दिल्ली के उत्तम नगर में लगी भीषण आग, दूर से ही दिख रहा धुएं का गुबार, देखें VIDEO

इस वजह से व्रत में किया जाता है सेवन

बता दें कि नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले लोग अपनी परंपरा और धर्म के अनुसार विशेष आहार का सेवन करते हैं। इस समय अनाज और कुछ विशेष प्रकार के भोजन से परहेज किया जाता है। ऐसे में कुट्टू का आटा व्रत में सबसे लोकप्रिय विकल्प बन जाता है। कुट्टू का आटा, जिसे फलाहार आटा भी कहा जाता है, व्रत में सामान्य अनाज की जगह इस्तेमाल किया जाता है। इसका कारण यह है कि यह हल्का होता है और इसे पचाना आसान होता है।

यह भी पढ़ें:- केरल के इसहाक ने पत्नी शालिनी का रेता गला, फेसबुक पर लाइव आकर कबूला जुर्म

कुट्टू के आटे से तैयार की जाने वाली कई व्यंजन व्रत में प्रिय मानी जाती हैं। जैसे कि पूड़ी, पराठा, और हलवा। ये सभी व्यंजन न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि पौष्टिक भी होते हैं। यही वजह है कि नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोग इसे अपनी भोजन सूची में शामिल करते हैं और इसका सेवन बड़े चाव से करते हैं।

Kuttu flour consumption health issues delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 23, 2025 | 11:11 AM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi News
  • New Delhi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.