केरल के इसहाक ने पत्नी शालिनी का रेता गला, फेसबुक पर लाइव आकर कबूला जुर्म

कोल्लम के पुनालुर इलाके में इसहाक नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी शालिनी की चाकू से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने फेसबुक लाइव के जरिए मर्डर की बात स्वीकार की और फिर थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।
murder in kerala
इसहाक ने पत्नी शालिनी का रेता गला, फोटो- सोशल मीडिया
Updated on

Kerala Crime News: केरल के कोल्लम जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर न सिर्फ जुर्म कबूला, बल्कि उस पर आरोप भी लगाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक यह घटना सुबह 6:30 बजे हुई जब शालिनी घर के पीछे पाइपलाइन के पास नहाने गई थी। उसी दौरान इसहाक ने पहले उस पर चाकू से हमला किया और फिर उसका गला रेत दिया। उसके शरीर पर गर्दन, छाती और पीठ पर कई गहरे घाव पाए गए। हत्या करने के बाद उसने फेसबुक पर लाइव आकर पत्नी की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया। इसहाक ने पत्नी शालिनी पर अविश्वास और गहनों की हेराफेरी का आरोप लगाया। हत्या के तुरंत बाद आरोपी ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर बताया कि उसने क्या किया है।

हत्या के बाद फेसबुक पर लाइव हुआ आरोपी

इसहाक नाम के इस व्यक्ति ने सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया। उसने अपनी पत्नी शालिनी की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी और फिर फेसबुक पर लाइव आकर अपने इस अपराध को कबूल कर लिया। लाइव वीडियो में उसने पत्नी पर अविश्वास और गहनों की धोखाधड़ी के आरोप भी लगाए। वीडियो में उसने बताया कि पत्नी की हत्या कर दी है। उसने पत्नी से नाराजगी की भी बात कही। आस पास के लोगों को जब इस घटना के बारे में पता चला तो सभी सहम गए। इसहाक यहीं नहीं रुका पत्नी को मारने के बाद वो पुलिस स्टेशन भी गया।

पुलिस स्टेशन पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

हत्या की वारदात के बाद आरोपी सीधे पुनालुर पुलिस स्टेशन पहुंचा और खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शांत भाव से अपना जुर्म कबूला और घटना की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भेजा गया।

बेटे की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

पुलिस ने मृतका के 19 वर्षीय बेटे की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी के साथ-साथ पीड़िता के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com