- Hindi News »
- Delhi »
- Gurugram Student Sends School Bomb Threat E Mail To Shift Classes To Online Mode
ऑनलाइन क्लास के लिए छात्र ने स्कूल को बम से उड़ाने की दी धमकी, जानें कैसे खुला राज
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराध (दक्षिण) थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और छात्र की पहचान कर ली गई है। 18 दिसंबर को सेक्टर 65 स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल के अधिकृत व्यक्ति से शिकायत प्राप्त हुई थी।
- Written By: अर्पित शुक्ला

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - मीडिया गैलरी
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी स्कूल के 12 वर्षीय छात्र ने कक्षाओं को ऑनलाइन स्थानांतरित कराने के प्रयास के तहत कथित तौर पर संस्थान को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल भेजा। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराध (दक्षिण) थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और छात्र की पहचान कर ली गई है। गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 18 दिसंबर को सेक्टर 65 स्थित श्रीराम मिलेनियम स्कूल के अधिकृत व्यक्ति से शिकायत प्राप्त हुई थी कि स्कूल को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
12 साल के लड़के ने भेजा था मेल
थाना प्रभारी (एसएचओ) नवीन कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि यह ई-मेल 12 वर्षीय लड़के ने भेजा था। एसएचओ के मुताबिक, पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि वह उसी स्कूल का छात्र है और उसने कक्षाओं को ऑनलाइन स्थानांतरित कराने के इरादे से ई-मेल भेजा था। प्रवक्ता के अनुसार, उसने कहा कि उसने अपने कृत्य की गंभीरता को समझे बिना गलती से मेल भेज दिया था। छात्र जांच में सहयोग कर रहा है और जांच जारी रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने दादा और दो पोतों को कुचला, तीनों की मौत, सामने आया रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
भारत गैस की नई पहल: गुरुग्राम में लगा देश का पहला LPG ATM, 2 मिनट में मिलेगा भरा हुआ सिलेंडर
गुरुग्राम की इस सोसाइटी में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 7 लोगों की दबकर मौत, इलाके में मची चीख-पुकार
गुरुग्राम में 3 साल की मासूम से हैवानियत, हत्या कर गड्ढे में दफनाया बच्ची का शव, ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
दिल्ली में भी मामला आया था सामने
आपको बताते चले कि इससे पहले दिल्ली के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस मामले की तरह ही दिल्ली में भी ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी गई थी। आपको बताते चले कि इस मेल में लिखा था, “मैंने इमारत के अंदर कई बम (लीड एजाइड, डेटोनेटर में इस्तेमाल होने वाला विस्फोटक यौगिक) लगाए हैं। मैंने इमारत के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपे हुए हैं। इससे इमारत को बहुत अधिक नुकसान नहीं होगा, लेकिन बम फटने पर कई लोग घायल हो जाएंगे। आप सभी को पीड़ा सहनी चाहिए और अपने अंग खोने चाहिए। अगर मुझे 30,000 अमेरिकी डॉलर नहीं मिले, तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा।”
हालांकि, पुलिस को जांच के बाद इस तरह का कोई भी बम नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि 40 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
Gurugram student sends school bomb threat e mail to shift classes to online mode
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत निशानेबाज: मतदाता ने कौन सा कमाल किया, उसने किस प्रकार का वोट दिया
Apr 11, 2026 | 07:03 AMधरती पर सुरक्षित लौटा NASA का Artemis 2 मिशन, 10 दिनों तक चांद पर किया रिर्सच, प्रशांत महासागर में हुई लैंडिंग
Apr 11, 2026 | 06:58 AMAshok Kharat Case: SIT समन के बावजूद रूपाली चाकणकर पेश नहीं, बहन को नोटिस
Apr 11, 2026 | 06:56 AMRohini Hattangadi Career: पर्दे पर बुजुर्ग किरदार से छा गईं रोहिणी हट्टंगड़ी, इंटरनेशनल फिल्म से मिली पहचान
Apr 11, 2026 | 06:55 AMबाजार में मिल रहे आम सेहत के लिए कितने खतरनाक? बस 1 मिनट में ऐसे करें असली और जहरीले आम की पहचान
Apr 11, 2026 | 06:49 AMमुंबई-ठाणे के लिए बड़ी खबर! बाभलेश्वर-कुडस बिजली लाइन शुरू, अब नहीं रहेगा ब्लैकआउट का डर
Apr 11, 2026 | 06:48 AMकहीं भीषण गर्मी तो कहीं तूफानी बारिश…अगले 24 घंटों में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, देखें IMD का ताजा अपडेट
Apr 11, 2026 | 06:46 AMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














