- Hindi News »
- Delhi »
- Entry Of Aap Mlas Banned In Delhi Assembly Necessary Or Compulsion To Discuss Cag Report In House Without Opposition
दिल्ली विधानसभा में AAP विधायकों की एंट्री पर रोक; बिना विपक्ष सदन में CAG रिपोर्ट पर चर्चा करना जरूरी या मजबूरी?
आज के सत्र में सबसे प्रमुख चर्चा का विषय है CAG (कैग) रिपोर्ट। यह रिपोर्ट दिल्ली सरकार के वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों से संबंधित है। लेकिन विपक्ष के न होने से इस पर चर्चा करना कितना सही होगा इसी के बारे में जानेंगे।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

कॉन्सेप्ट फोटो, सोशल मीडिया
नवभारत डेस्क : दिल्ली में सरकार गठन के बाद दिल्ली विधानसभा में राज्य की पिछली सरकार की शराब नीति से जुड़ी कैग की रिपोर्ट मौजूदा सीएम रेखा गुप्ता पेश कर चुकी हैं। इसको लेकर आज यानी 27 फरवरी को विधानसभा में चर्चा होगी। पर ध्यान देने वाली बात यह है कि आम आदमी पार्टी के आतिशी सहित विपक्ष के 21 विधायकों को 3 मार्च के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
आज के सत्र में सबसे प्रमुख चर्चा का विषय है CAG (कैग) रिपोर्ट। यह रिपोर्ट दिल्ली सरकार के वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों से संबंधित है। लेकिन विपक्ष के न होने से इस पर चर्चा करना कितना सही होगा इसी के बारे में जानेंगे।
बिना विपक्ष कैग रिपोर्ट पर चर्चा
दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में यह पहली दफा होगा कि बिना विपक्ष के ही किसी रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में बिना विपक्ष का सदन में किसी रिपोर्ट पर चर्चा करना लोकतंत्र से खिलवाड़ करने जैसा है। दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही में आम आदमी पार्टी के 21 विधायक हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
Katni News: उदयनिधि स्टालिन को BJP विधायक संजय पाठक ने भेजी रामायण और श्रीमद भागवत गीता; कही यह बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
AAP के 22 में से 21 विधायकों को LG के भाषण के दौरान नारेबाजी करने पर सस्पेंड कर दिया गया था। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक मात्र अमानतुल्लाह खान इस कार्यवाही से बच गए थे, क्योंकि उस वक्त वह सदन में मौजूद ही नहीं थे। ऐसे में एक और सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्या सिर्फ एक विपक्षी नेता के मौजूदगी में ही कैग रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी और डिप्टी स्पीकर का चुनाव किया जाएगा?
बिना विपक्ष डिप्टी स्पीकर का होगा चुनाव
इस सत्र का दूसरा महत्वपूर्ण मुद्दा डिप्टी स्पीकर का चुनाव भी है। विधानसभा में डिप्टी स्पीकर का पद खाली है, और आज इस पर वोटिंग होगी। डिप्टी स्पीकर का पद सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में बिना विपक्ष सदन में डिप्टी स्पीकर का भी चुनाव करना डेमोक्रैसी के डेकोरम को हनन करने जैसा है।
ऐसे में इस आर्टिकल को लिखने तक खबर आ रही है कि आतिशी की पुलिसकर्मियों से बहस हो गई, जब उन्हें विधानसभा में एंट्री नहीं मिली। इसके बाद आतिशी ने आदेश की कॉपी मांगी, ताकि वे स्थिति स्पष्ट कर सकें। वहीं आप के विधायक संजीव झा का कहना है कि सदन तो दूर विधानसभा की पार्किंग में भी नहीं जाने दे रहे हैं।
दिल्ली की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
आपको जानकारी के लिए यह भी बताते चलें कि आतिशी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोसेट कर अपना विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा,’BJP वालों ने सरकार में आते ही तानाशाही की हदें पार कर दीं।‘जय भीम’ के नारे लगाने के लिए तीन दिन के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया। आज ‘आप’ विधायकों को विधान सभा परिसर में घुसने भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसा दिल्ली विधान सभा के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि चुने हुए विधायकों को विधान सभा परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा है।’
Entry of aap mlas banned in delhi assembly necessary or compulsion to discuss cag report in house without opposition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
May 26, 2026 | 05:04 AMअब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













