-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Storm Damage Trees Vehicles Imd Alert Flight Impact
दिल्ली में देर रात आई तूफानी तबाही: टूट गए पेड़ और डूब गई गाड़ियां…हवाई सफर पर असर, IMD ने की बड़ी अपील
- Written By: अभिषेक सिंह
शनिवार देर शाम भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के चंद घंटों के भीतर ही मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला। शनिवार और रविवार की रात के बीच तेज हवाओं, गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हुई।

दिल्ली में बारिश के बाद हालात (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अचानक मौसम बदल गया है। शनिवार देर शाम भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के चंद घंटों के भीतर ही मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला। शनिवार और रविवार की रात के बीच तेज हवाओं, गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हुई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी थी। इसके तहत दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया था। इसके चंद घंटों बाद ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली। वहीं, कई जगहों पर पेड़ भी टूट गए।
जलमग्न हुए दिल्ली के इलाके
भारी बारिश की वजह से राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मिंटो रोड, हुमायूं रोड और शास्त्री भवन जैसे इलाकों में पानी भर गया। मिंटो ब्रिज पर एक कार पानी में डूबी मिली। यह जगह हर बार भारी बारिश के बाद जलभराव के लिए जानी जाती है। इसके कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
मथुरा में जलभराव के बीच तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, मुडेशी गांव के मोक्ष धाम की बदहाली पर फिर उठे सवाल
पालघर में मूसलाधार बारिश का तांडव: 891 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट; कालू नदी के उफान से 10 गांव कटे
मूसलाधार बारिश से पाकिस्तान बेहाल, फ्लैश फ्लड ने ली 18 जानें, कई इलाके जलमग्न; राहत अभियान जारी
#WATCH | A car submerged as heavy rainfall causes severe waterlogging in parts of Delhi. (Visuals from Minto Road) pic.twitter.com/HmRv09CEpV — ANI (@ANI) May 24, 2025
हवाई सफर पर बड़ा असर
खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। इंडिगो ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि दिल्ली में खराब मौसम और हवाई यातायात भीड़भाड़ के कारण उसकी उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों को सलाह दी गई कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति जांच लें।
#6ETravelAdvisory: With clearer skies over #Delhi, flight operations are back to normal. Stay updated with your flight status https://t.co/CjwsVzFov0 and allow some extra time for your airport commute. See you onboard soon! pic.twitter.com/G5RNvHXTxQ — IndiGo (@IndiGo6E) May 25, 2025
स्पाइसजेट-एअर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी
स्पाइसजेट ने भी कहा कि खराब मौसम के कारण उसकी उड़ानों का प्रस्थान और आगमन प्रभावित हो सकता है और यात्रियों को अपनी उड़ानों के बारे में जानकारी लेने की सलाह दी। दूसरी ओर, एअर इंडिया ने कहा कि दिल्ली के साथ-साथ अमृतसर और चंडीगढ़ में आंधी और तेज हवाओं के कारण रविवार शाम और रात तक उड़ान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
#WeatherUpdate: Due to bad weather (thunderstorm) in Delhi (DEL), all departures/arrivals and their consequential flights may get affected. Passengers are requested to keep a check on their flight status via https://t.co/2wynECYWr0. — SpiceJet (@flyspicejet) May 24, 2025
एनसीआर में भी झमाझम
शनिवार शाम से ही राजधानी में बादल छाने लगे थे और तापमान में गिरावट महसूस की जा रही थी। देर रात करीब 2 बजे के बाद अचानक कई इलाकों में तेज हवाएं चलने लगीं और फिर गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। दक्षिण, पश्चिम और बाहरी दिल्ली और नोएडा जैसे इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली, जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी बूंदाबांदी और आंधी देखने को मिली।
IMD ने की ये बड़ी अपील
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने के लिए सभी ज़रूरी एहतियात बरतने का आग्रह किया है। आईएमडी ने लोगों को खुली जगहों से बचने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की चेतावनी दी है। लोगों को कमज़ोर दीवारों या अस्थिर संरचनाओं से बचने और जल निकायों से दूर रहने के लिए भी कहा गया है।
Delhi storm damage trees vehicles imd alert flight impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
International Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Jul 24, 2026 | 12:25 PMIncome Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
Jul 24, 2026 | 12:22 PMगुजरात में आसमान से बरसी ‘आफत’, खेड़ा में नाले में बही कार, 4 की मौत; अहमदाबाद समेत कई जिलों में अलर्ट
Jul 24, 2026 | 12:19 PMभारत की अनाहत सिंह का कमाल, इतिहास रचकर वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश के अंतिम-4 में बनाई जगह; अब खिताबी जीत पर नजर
Jul 24, 2026 | 12:16 PMमुंबई मेट्रो लाइन-2बी का स्टील स्ट्राइक, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर 70 टन का सेगमेंट फिट, रचा इंजीनियरिंग
Jul 24, 2026 | 12:13 PMमथुरा में जलभराव के बीच तिरपाल लगाकर हुआ अंतिम संस्कार, मुडेशी गांव के मोक्ष धाम की बदहाली पर फिर उठे सवाल
Jul 24, 2026 | 12:13 PMभोपाल मेट्रो: CMRS की हरी झंडी, 25 जुलाई से दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी, पीक आवर्स में हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
Jul 24, 2026 | 12:12 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM












