AI, डीपफेक वीडियो और एडिटेड क्लिप से गुमराह करने की साजिश? दिल्ली पुलिस ने बताई पूरी कहानी

NEET Paper Leak Protest Update: दिल्ली पुलिस ने नीट पेपर लीक प्रदर्शन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेक पोस्ट और वीडियो का खुलासा किया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीजेपी ने और मांगें रखी हैं।
A plot to mislead using AI, deepfake videos, and edited clips? Delhi Police reveals the full story.
DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Delhi Police Press Conference: राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी का लगातार प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे झूठे पोस्ट पर बड़ा दावा किया है।

DCP रोहित राजबीर सिंह ने पीसी में कई चौंकाने वाला खुलासा किया है। 20 जुलाई को एक लड़की की मौत का दावा करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने बताया कि यह दावा झूठा था। उनके अनुसार, सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट ​पाकिस्तान से चलाए जा रहे फेक अकाउंट से किया जा रहा है।

सोनम वांगचुक का फेक वीडियो पोस्ट किया गया: दिल्ली पुलिस

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को लेकर भी उन्होंने एक नया खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वांगचुक को लेकर भी सोशल मीडिया पर फेक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें वो कह कुछ रहे हैं और कुछ और सुनाई दे रहा है। DCP रोहित राजबीर ने यह भी बताया कि दिल्ली पुलिस ने STF का गठन किया है।

दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर रख रही नजर: DCP रोहित राजबीर सिंह

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से जुड़ी गुमराह करने वाली और झूठी जानकारी पर DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से पिछले कई हफ्तों से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट चल रहा है। सोशल मीडिया पर जानकारी बहुत तेजी से वायरल होती है लेकिन हर पोस्ट, वीडियो या फोटो जरूरी नहीं कि सही हो। किसी भी जानकारी पर भरोसा करने या उसे आगे शेयर करने से पहले फैक्ट-चेक करना बहुत जरूरी है।

दिल्ली पुलिस भी लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। हम अपने सोशल मीडिया हैंडल से लगातार फेक न्यूज, AI और डीपफेक वीडियो, एडिटेड क्लिप और गुमराह करने वाली पोस्ट की जानकारी शेयर कर रहे हैं ताकि लोग सही और गलत जानकारी में फर्क कर सकें।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

इस दौरान जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन के बीच आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीएम मोदी को भेज दिया है। प्रधान ने कहा कि राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हमारी दो और मांगें हैं: कॉकरोच जनता पार्टी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने प्रतिक्रिया दी है। दिपके ने कहा कि डरने की कोई जरूरत नहीं है। यह लोकतंत्र है। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन जिन बच्चों ने सुसाइड किया है, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए और दूसरा, ये पुलिस वाले गुंडे जिन्होंने 20 तारीख को एक्शन लिया। उसके लिए पुलिस अधिकारियों पर एक्शन होना चाहिए। याद रखना कॉकरोच से पंगा मत लेना।

Navbharat Live
navbharatlive.com