-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Abhijit Dipkes First Statement On Dharmendra Pradhans Resignation
झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दिपके का पहला बयान
- Written By: अर्पित शुक्ला
Dharmendra Pradhan Resignation: अभिजीत दीपके ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग कहते थे- इस सरकार में इस्तीफा नहीं होता। लेकिन इस्तीफा हुआ।

अभिजीत दीपके (सोर्स- सोशल मीडिया)
Abhijeet Dipke on Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। वहां मौजूद प्रदर्शनकारी नाच-गा रहे हैं। अभिजीत दीपके ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग कहते थे- इस सरकार में इस्तीफा नहीं होता। लेकिन इस्तीफा हुआ। उन्होंने फिर कहा- झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए।
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे से पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि वह पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम में देखकर मेरा मन दुखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवा शक्ति ही इस देश की असली ताकत है। देश की युवा शक्ति को कुचक्र में फंसने नहीं देंगे। यही मेरा संकल्प है।
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे क्या कुछ लिखा
धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में लिखा- मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
BIG BREAKING: छात्रों के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने PM को भेजा इस्तीफा
NEET Paper Leak: अमेरिका में क्यों लीक नहीं होता मेडिकल का पेपर, इंन्फ्लुएंसर ने बताई बड़ी वजह
NEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूँ। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है।
नीट पेपर लीक का जिक्र
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं। किंतु 3 मई 2026 को हुई NEET-UG की परीक्षा में सामने आई अनियमितता पाई गई। भारत सरकार ने इसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा को रद्द किया एवं पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई। इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी (Computer-based-test) मोड में करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान हमारी प्रमुख प्राथमिकता यह रही कि 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की जाए। इसके लिए whole of government approach के तहत काम किया गया। इसमें भारत सरकार के साथ राज्य सरकार, विशेषकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे
साथ ही, छात्रों, अभिभावक और माता-पिता के सहयोग से 21 जून 2026 को यह परीक्षा पूर्ण हुई।पहले ही दिन से, इसपर मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा। मेरा यह संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे, किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।
16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी के परिणाम संतोषजनक रहे जिसमें गरीब पृष्ठभूमि से आए कई मेधावी छात्रों को भी सफलता मिली।परंतु इस दौरान भी कई छात्रों को गुमराह करने के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे व्यक्तियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे मन अत्यंत व्यथित हुआ।
प्रजातंत्र की शक्ति में अटूट विश्वास
मैं सदैव हमारे प्रजातंत्र की शक्ति में अटूट विश्वास रखने वाला रहा हूं तथा युवाओं की आकांक्षाओं, सपनों और अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता आया हूं। वे केवल भारत का भविष्य ही नहीं हैं, बल्कि एक नए और विकसित भारत के वाहक, निर्माता और भविष्य के शिल्पकार भी हैं।
पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दु:खी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवाशक्ति ही, इस देश की असली ताकत है।देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है।
राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं
जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है।
मैं आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। साथ ही, मंत्रिपरिषद के अपने सभी सम्मानित सहयोगियों, मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उन सभी व्यक्तियों का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिनके साथ मुझे कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें- छात्रों के लिए जान भी दे दूंगा! पुलिस हिरासत में तेज प्रताप यादव, पटना में पथराव, भारी बवाल के बाद एक्शन-VIDEO
राष्ट्रसेवा मेरे जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं इसके लिए सदैव समर्पित रहूँगा।प्रभु श्रीजगन्नाथ जी के आशीर्वाद से मैं भविष्य में भी भारत माता, ओडिशा की जनता तथा देश के युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हर संभव रूप में स्वयं को समर्पित रखूँगा।
Abhijit dipkes first statement on dharmendra pradhans resignation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय गृह प्रवेश देखकर हैरान रह गई यूक्रेनी महिला, बोली- ‘मैंने ऐसा हाउसवार्मिंग पहले कभी नहीं देखा’
Jul 25, 2026 | 03:32 PMठाणे में SIR कार्यक्रम की समीक्षा: BLO घर-घर जाकर करेंगे वेरिफिकेशन, पेंडिंग आवेदनों का तुरंत होगा निपटारा
Jul 25, 2026 | 03:28 PMसीहोर: पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, वन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण; DFO कर रहीं लगातार निरीक्षण
Jul 25, 2026 | 03:26 PMदेवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
Jul 25, 2026 | 03:21 PMसिर्फ वृक्षारोपण नहीं, संरक्षण पर भी जोर: मिशन ग्रीन मानसून के पांचवें चरण में नासिक वासियों का दिखा उत्साह
Jul 25, 2026 | 03:19 PMभोपाल: सरकारी प्रतिबंध को ठेंगा दिखाते हथाईखेड़ा में हो रहा मछलियों का अवैध शिकार; डैम समिति पर तस्करी के आरोप
Jul 25, 2026 | 03:16 PMYavatmal News: यवतमाल में एसटी किराया बढ़ोतरी पर सवाल, सामान्य यात्रियों पर पड़ रहा भार
Jul 25, 2026 | 03:14 PMवीडियो गैलरी

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से लेकर पीएम मोदी तक… राहुल गांधी की ये 3 मांगें हिला देंगी सरकार! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 03:12 PM
NEET पेपर लीक पर उबाल, बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट पर पूरा राज्य-VIDEO
Jul 25, 2026 | 02:02 PM
NEET पेपर लीक पर CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत के बाद भी नहीं बनी बात
Jul 25, 2026 | 01:38 PM
‘वीडियो नहीं, संसद में जवाब दें PM’—नीट विवाद पर खड़गे का तीखा पलटवार (VIDEO)
Jul 25, 2026 | 01:19 PM
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
Jul 25, 2026 | 12:58 PM
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM












