छतरपुर: नौगांव में मंदिरों के सामने फेंके गए पशु अवशेष, व्यापारियों के विरोध के बाद हरकत में प्रशासन

Chhatarpur Temple Controversy: नौगांव में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, मंदिरों के सामने फेंके गए पशु अवशेष, गुस्से में व्यापारियों ने 2 घंटे बंद रखा बाजार, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश।
Local administration takes immediate action in Chhatarpur controversy
छतरपुर में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatarpur Animal Remains Found Near Temple: छतरपुर जिले के नौगांव में सफाई मित्रों की छह दिन से जारी हड़ताल के बीच शनिवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब मुख्य सराफा बाजार, जैन मंदिर और साईं मंदिर के सामने अज्ञात शरारती तत्वों ने मुर्गी के पंख, पंजे, बकरे की खाल सहित अन्य पशु अवशेष फेंक दिए। घटना के बाद व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने इसे नगर का सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक वातावरण बिगाड़ने की साजिश बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इससे पहले शुक्रवार रात सराफा बाजार के व्यापारियों ने सफाई मित्रों की हड़ताल के चलते स्वयं बाजार की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया था। लेकिन अगले ही दिन बाजार और मंदिरों के सामने पशु अवशेष मिलने से व्यापारियों में रोष फैल गया।

करीब दो घंटे बंद रहा बाजार, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

घटना के विरोध में व्यापारियों ने करीब दो घंटे तक बाजार बंद रखा। सूचना मिलने पर एसडीएम गोपाल शरण पटेल, एसडीओपी अमित मेश्राम, तहसीलदार विजय चौधरी, थाना प्रभारी संजय राय तथा नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह लोधी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की तत्काल पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

अधिकारियों ने किया पूरे घटनास्थल का निरीक्षण

अधिकारियों ने पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया और वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने बाजार दोबारा खोल दिया।

सफाई व्यवस्था संभालने सड़क पर उतरे जनप्रतिनिधि और नागरिक

सफाई मित्रों की लगातार जारी हड़ताल के बीच नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने स्वयं सफाई अभियान चलाया। नगर पालिका परिसर से शुरू हुए इस अभियान के दौरान बाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

https://youtu.be/AQTqkWeakNY?si=Wj9ZHOeIRhZQUnwI

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com