- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi News Review Petition Filed Against Bansuri Swaraj Aap Leader Satyendra Jain Again Reached Court Loss Reputation Notcomplete
Delhi: बांसुरी स्वराज के खिलाफ रिव्यू याचिका दायर, आप नेता सत्येंद्र जैन फिर पहुंचे कोर्ट, मान की हानि अभी नहीं हुई पूरी
AAP नेता सत्येंद्र जैन ने BJP सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि याचिका खारिज होने पर रिव्यू पिटीशन दाखिल की है, जिसकी सुनवाई कोर्ट में 12 मार्च को होगी।
- Written By: सौरभ शर्मा

बांसुरी स्वराज व सतेन्द्र जैन फाइल फोटो (सोर्स -सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ दायर अपनी मानहानि शिकायत को खारिज करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू याचिका दाखिल की है। राउज एवेन्यू कोर्ट की सत्र अदालत ने इस मामले को 12 मार्च को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है और ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड तलब किए हैं। इससे पहले, जैन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को लेकर बांसुरी स्वराज द्वारा दिए गए कथित अपमानजनक बयान पर मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन निचली अदालत ने इसे खारिज कर दिया था। अब इस फैसले को चुनौती देते हुए जैन ने फिर से कानूनी लड़ाई छेड़ दी है।
ट्रायल कोर्ट ने क्यों खारिज की थी शिकायत
20 फरवरी को दिल्ली की एक अदालत ने सत्येंद्र जैन द्वारा दायर मानहानि की शिकायत को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356 के तहत संज्ञान लेने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है। अदालत ने यह भी कहा था कि शिकायत और उसके साथ संलग्न दस्तावेजों से कोई अन्य अपराध नहीं बनता, इसलिए इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
क्या था मामला, क्यों पहुंचे कोर्ट
सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया था कि बांसुरी स्वराज ने 5 अक्टूबर 2023 को एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में उनके खिलाफ अपमानजनक बयान दिए। जैन के अनुसार, यह बयान उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और राजनीतिक लाभ उठाने के इरादे से दिए गए थे। जैन ने कहा कि बांसुरी स्वराज, जो पेशे से वकील भी हैं, ने ED की छापेमारी का जिक्र करते हुए दावा किया था कि उनके घर से 3 करोड़ रुपये नकद, 1.8 किलोग्राम सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए हैं।
अब आगे क्या होने की उम्मीद
अब यह मामला 12 मार्च को सत्र अदालत में सुना जाएगा, जहां यह तय किया जाएगा कि ट्रायल कोर्ट के फैसले को बदला जाए या नहीं। अदालत ने ट्रायल कोर्ट का पूरा रिकॉर्ड मंगवाया है, ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके। यह देखना दिलचस्प होगा कि सत्येंद्र जैन की यह नई कानूनी लड़ाई उन्हें न्याय दिला पाती है या नहीं। ईडी की छापेमारी के वक्त बांसुरी स्वराज ने ये सभी दावे किये थे।
Delhi news review petition filed against bansuri swaraj aap leader satyendra jain again reached court loss reputation notcomplete
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CISF Raising Day 2026: क्या है CISF? एयरपोर्ट से लेकर परमाणु केंद्रों तक, जानें कैसे सुरक्षा करता है यह बल
Mar 10, 2026 | 04:00 AMसोशल मीडिया पर लिखी छोटी-सी बात से भी खुल सकती है आपकी असली पहचान, AI को लेकर नई चेतावनी
Mar 10, 2026 | 03:17 AMAaj Ka Rashifal 10 March: मेष और मकर राशि वालों की खुलेगी किस्मत! जानें कैसा रहेगा आपका का दिन
Mar 10, 2026 | 12:05 AMरोज़ा रखने में किन बातों का रखें ख़ास ख्याल? जानिए इसके ज़रूरी नियम
Mar 09, 2026 | 10:46 PMअसम चुनाव में हो सकती है समाजवादी पार्टी की एंट्री, अखिलेश यादव उतार सकते हैं 5 उम्मीदवार, क्या है रणनीति?
Mar 09, 2026 | 10:38 PMअभिषेक शर्मा का सपना हुआ पूरा, पिता ने बताया कैसे अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देखा था ये ख्वाब
Mar 09, 2026 | 10:13 PMशेम ऑन टीम इंडिया! विश्व विजेता टीम पर क्यों फट पड़ा 1983 का वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी…आखिर क्या है पूरा मामला?
Mar 09, 2026 | 10:12 PMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM














