- Hindi News »
- India »
- Karnataka Politics Leadership Tussle Shivakumar Delhi Visit Siddaramaiah Response
कर्नाटक कांग्रेस में अब भी कलह? अचानक दिल्ली पहुंचे DK शिवकुमार, सिद्धारमैया ने क्या कहा?
- Written By: अर्पित शुक्ला
Shivakumar Vs Siddaramaiah: कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार के बीच सत्ता संघर्ष फिर चर्चा में, अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

सिद्धारमैया व डीके शिवकुमार (डिजाइन फोटो)
Karnataka News: कर्नाटक में सत्ता की कुर्सी को लेकर कांग्रेस के दो बड़े नेता मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की खींचतान एक बार फिर सुर्खियों में है। ढाई साल का समझौता पूरा होने के बाद अब यह सवाल तेज हो गया है कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इसी बीच जब शिवकुमार दिल्ली गए, तो सिद्धारमैया का तीखा बयान सामने आ गया। यह सोचने वाली बात है कि क्या विवाद और बढ़ रहा है या पार्टी इसे अंदर ही अंदर सुलझा लेगी?
दरअसल, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। जाते समय उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्हें एक शादी में जाना है और 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाले बड़े ‘वोट चोरी’ विरोध कार्यक्रम की तैयारी करनी है। उन्होंने कहा कि यह दौरा सिर्फ निजी और पार्टी कार्यों से जुड़ा है, इसमें कोई राजनीतिक मतलब न निकाला जाए।
नारों और बयानों से बढ़ी सियासी हलचल
इसके बाद जब यही सवाल मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से पूछा गया कि वे दिल्ली कब जा रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया उन्हें (शिवकुमार को) जाने दीजिए। मैं तभी वहां जाऊंगा जब मुझे औपचारिक निमंत्रण मिलेगा। अभी तक मुझे कोई बुलावा नहीं आया है। इस बयान ने यह संकेत दे दिया कि दोनों नेताओं के बीच सब कुछ सामान्य नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑनलाइन लगेगी हाजिरी… देर से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, कनार्टक में DK का एक्शन
रामालिंगा के पद छोड़ते ही पार्टी में लगी इस्तीफों की झड़ी, समर्थकों का भारी हंगामा, क्या बोले डीके शिवकुमार?
डीके शिवकुमार को लगा बड़ा झटका! कर्नाटक के मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने पद से दिया इस्तीफा, कही बड़ी बात
कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार का बड़ा फैसला, 13 मंत्रियों में बांटे विभाग; वित्त मंत्रालय रखा अपने पास
इसी दौरान सिद्धारमैया मंगलुरु पहुंचे, जहां कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। दोनों ने साथ में लंच किया। एयरपोर्ट पर डीके शिवकुमार के समर्थकों ने जोर-जोर से ‘डीके-डीके’ के नारे भी लगाए। जब शिवकुमार से इस बारे में पूछा गया तो वे मुस्कुराते हुए बोले लोग दस साल से ‘डीके-डीके’ चिल्ला रहे हैं, इसमें नया क्या है? कोई ‘मोदी-मोदी’ कहता है, कोई ‘राहुल-राहुल’, और कोई ‘सिद्दू-सिद्दू’। यह जनता का प्यार है, इसे सकारात्मक रूप से लेना चाहिए।
कुर्सी को लेकर आंतरिक तनाव
वहीं सिद्धारमैया के वेणुगोपाल के साथ लंच करने पर भी शिवकुमार ने मजाकिया लहजे में कहा कि सीएम का वेणुगोपाल, राहुल गांधी या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलना बिल्कुल सामान्य बात है।
यह भी पढ़ें- 10 दिन के अंदर BJP को मिलेगा नया अध्यक्ष! फाइनल हो गया नाम, बस ऐलान का है इंतजार
बता दें, 2023 में कांग्रेस की जीत के बाद यह तय हुआ था कि पहले ढाई साल सिद्धारमैया मुख्यमंत्री रहेंगे और उसके बाद डी.के. शिवकुमार की बारी आएगी। अब ढाई साल पूरे हो चुके हैं। शिवकुमार के समर्थक लगातार दबाव बढ़ा रहे हैं, जबकि सिद्धारमैया भी कुर्सी छोड़ने के मूड में नजर नहीं आ रहे। कुछ दिन पहले दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के घर नाश्ता कर एकता का संदेश जरूर दिया था, लेकिन दिल्ली के दौरे और हालिया बयानों से साफ है कि अंदरूनी खींचतान पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। सिद्धारमैया ने यह भी कहा कि फिलहाल न कोई बैठक तय हुई है और न ही कोई बड़ा निर्णय सामने आया है।
Karnataka politics leadership tussle shivakumar delhi visit siddaramaiah response
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
World Day Against Child Labour 2026: बाल श्रम मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम मगर…. चुनौतियां अब भी बरकरार
Jun 12, 2026 | 02:37 AMAaj Ka Rashifal 12 June 2026: मकर राशि वालों को मिलेगी कानूनी राहत, जानें मेष से मीन तक अपनी राशि का भाग्यफल
Jun 12, 2026 | 12:15 AMदिग्विजय सिंह पर बरसे इंदौर महापौर, बोले- “लगता है उन्हें पाकिस्तान का संविधान ज्यादा पसंद है”
Jun 11, 2026 | 11:22 PMMSME, निवेश और रोजगार पर फोकस: PM MODI ने नीति आयोग की बैठक में युवाओं के कौशल विकास पर जोर देने का दिया सुझाव
Jun 11, 2026 | 11:20 PMखाद की कालाबाजारी पकड़वाओ और सीधे ₹1,000 का इनाम पाओ; मध्य प्रदेश सरकार की नई ‘इंसेंटिव स्कीम’ लॉन्च
Jun 11, 2026 | 11:15 PMहीरो बनने चला था युवक, मोड़ पर बिगड़ा बैलेंस और सीधे खेत में जा गिरा! बिहार पुलिस ने शेयर किया वीडियो
Jun 11, 2026 | 11:08 PMAir India का विमान, अहमदाबाद एयरपोर्ट और एक झटके में 265 मौतें…एक साल पहले हुई दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी
Jun 11, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM














