दिल्ली में बेकाबू DTC बस ने सड़क पर लोगों को कुचला, 3 की मौत से गुस्साई भीड़ ने बस को आग के हवाले किया- VIDEO

Delhi Bus Accident: नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार DTC की बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा और स्कूटी सवार समेत तीन की मौत।
An out-of-control DTC bus crushed people on the road in Delhi; angry mob set the bus on fire after three people died - VIDEO
दिल्ली में बेकाबू DTC बस ने सड़क पर लोगों को कुचला (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

DTC Bus Accident: दिल्ली के आउटर जिले में नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर उस समय एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार DTC की बस ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा और स्कूटी सवार समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही Delhi Police की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की। हालांकि घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

भीड़ ने बस को लगाई आग

नांगलोई में लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि बस को जलाने के बाद भी भीड़ शांत नहीं हुई। आक्रोशित लोगों ने रास्ते से गुजर रही कई अन्य बसों को भी रुकवाया और उनमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि भीड़ ने 3 से 4 बसों के शीशे तोड़ दिए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों को समझाने की कोशिश की गई। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि हादसे के लिए जिम्मेदार DTC बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति शांत हुई। एहतियात के तौर पर घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि इलाके में कानून-व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस ने क्या कहा?

घटना के बाद मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में बताया कि नांगलोई इलाके में DTC की बस ने स्कूटर सवार एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बस की चपेट में एक ई-रिक्शा और कुछ अन्य लोग भी आ गए, जिसके बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में आग लगा दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू किया। पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है और पूरे मामले में आगे की जांच व कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com