- Hindi News »
- Crime »
- Delhi Irs Officer Daughter Murder Accused Arrested Servant Cctv
पकड़ा गया दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी, CCTV फुटेज में घर के बाहर आया था नजर
- Written By: सजल रघुवंशी
IRS Daughter Murder Case Delhi: राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल दिल्ली में आईआरएस (IRS) अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी पकड़ा जा चुका है।

आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी (सोर्स- सोशल मीडिया)
IRS Officer Daughter Murder Accused Arrested: राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल दिल्ली में आईआरएस (IRS) अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी पकड़ा जा चुका है। बता दें कि उसे सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया था, जिसके बाद पुलिसा का शक उस पर बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी अधिकारी के घर का पूर्व नौकर है।
दरअसल, आरोपी राहुल मीणा को कुछ समय पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। परिजनों और पुलिस को शक है कि उसने बदला लेने की नीयत से हत्या को अंजाम किया है। फिलहाल पूछताछ जारी है।
द्वारका इलाके में छिपा था आरोपी
दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी राहुल मीणा वारदात के तुरंत बाद फरार हो गया था और द्वारका इलाके के एक होटल में छिपा हुआ था। पुलिस को इस बात की जैसे ही सूचना मिली, वैसे ही कार्रवाई करते हुए उसे होटल से गिरफ्तार कर लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ISI का बड़ा आतंकी नेटवर्क ध्वस्त: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 9 आतंकी, राजधानी समेत कई शहर थे निशाने पर
आज की ताजा खबर 30 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
सीसीटीवी फुटेज में आया नजर
आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने जांच को नई दिशा दी है। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां कैद होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लोक संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा की तैयारी कर रही युवती के साथ पहले यौन उत्पीड़न किया गया, जिसके बाद मोबाइल फोन के चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
राहुल मीणा पर दुष्कर्म का पुराना आरोप
आज तक की एक मीडिया रिपोर्टे पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा कर रही है कि राहुल मीणा वही संदिग्ध है जो अलवर में एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में भी कथित रूप से शामिल रहा है। इस खुलासे के बाद मामला और गंभीर हो गया है। इससे यह भी संकेत मिल रहा है कि आरोपी लगातार अपराधों में लिप्त रहा है और एक स्थान से दूसरे स्थान पर फरार होता रहा है।
यह भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली HC के ट्रेनी अधिवक्ता ने की आत्महत्या, 5-स्टार होटल की 15वीं मंजिल से लगाई छलांग
चार्जिंग केबल से घोंटा गला
बता दें कि आज यानी बुधवार की सुबह दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके से आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या का मामला सामने आया, जांच में पता चला कि युवती का गला मोबाइल फोन की चार्जिंग केबल से घोंटा गया और मृतक के साथ दुष्कर्म भी किए जाने की आशंका जताई गई।
Delhi irs officer daughter murder accused arrested servant cctv
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














