- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Acid Attack Victims Allegations False Father Absconding After Rape And Blackmail Investigation In New Twist
दिल्ली एसिड अटैक: पीड़िता के आरोप झूठे! रेप-ब्लैकमेलिंग के बाद पिता फरार, जांच में नया मोड़
दिल्ली में हुए एसिड अटैक मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है। पीड़िता के आरोपों पर सवाल उठे हैं, जबकि उसके पिता पर ब्लैकमेलिंग और यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद वह फरार है।
- Written By: प्रतीक पांडेय

दिल्ली एसिड अटैक, फोटो- सोशल मीडिया
Delhi Acid Attack: दिल्ली के भारत नगर थाना क्षेत्र में हुए एसिड अटैक मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। पीड़िता, जो ओपन स्कूल की छात्रा है, ने मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र और उसके दो दोस्तों पर एसिड फेंकने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिसके बाद पीड़िता के आरोपों की सत्यता पर सवाल उठ रहे हैं।
यह मामला तब सामने आया जब रविवार सुबह करीब 11 बजे दीप चंद बंधु अस्पताल से एक महिला के एसिड अटैक में घायल होने की सूचना मिली। पीड़िता, जो ओपन स्कूल की द्वितीय वर्ष की छात्रा है, ने पुलिस को बताया कि वह लक्ष्मी बाई कॉलेज, अशोक विहार के लिए घर से निकली थी।
पीड़िता ने क्या दावा किया
पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुकुंदपुर निवासी उसका परिचित जितेंद्र अपने दोस्तों ईशान और अरमान के साथ मोटरसाइकिल पर आया और अरमान ने उस पर एसिड जैसा तरल फेंक दिया। इस हमले में उसके दोनों हाथ जल गए। पीड़िता ने यह दावा भी किया था कि जितेंद्र उसका पीछा करता था और एक महीने पहले उनके बीच तीखी बहस भी हुई थी। इन आरोपों के आधार पर थाना भारत नगर में मामला दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी और तुगलकाबाद में हंगामा…दिल्ली पुलिस ने संभाली स्थिति; इस वजह से हुआ था विवाद
12 लाख तक की आय टैक्स-फ्री, बैंकिंग, पैन कार्ड और रेलवे के नियम; कल से बदलने जा रही हैं ढेरों चीजें, जानें सब
नक्सलवाद का अंत करीब? लोकसभा में आज गूंजेगा अमित शाह का ‘मिशन 2026’, जानें क्या है पूरा प्लान
NIA वांटेड हिमांशु भाऊ गैंग के 2 इनामी शूटर्स महाराष्ट्र से गिरफ्तार, दिल्ली-हरियाणा में मचाया था आतंक
जांच में चौंकाने वाले खुलासे
हालांकि, पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिन्होंने पीड़िता के बयानों में विरोधाभास पैदा किया। मुख्य आरोपी जितेंद्र, जो पेशे से पेंटर है, घटना के समय करोल बाग में मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर विश्लेषण और गवाहों के बयानों से इस बात की पुष्टि हुई है। उसकी मोटरसाइकिल भी करोल बाग में ही पाई गई। सह-आरोपी ईशान और अरमान के संबंध में पता चला कि वे अपनी मां शबनम के साथ आगरा में हैं और जल्द ही जांच में शामिल होंगे।
पिता पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का आरोप
जांच में सबसे गंभीर मोड़ तब आया जब जितेंद्र की पत्नी ने 24 अक्टूबर को पीसीआर कॉल के जरिए पीड़िता के पिता अकील खान पर यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। जितेंद्र की पत्नी ने पुलिस को बताया कि अकील खान ने 2021 से 2024 के दौरान उसकी फैक्ट्री में काम करने के समय उसका शोषण किया और आपत्तिजनक तस्वीरों के आधार पर उसे ब्लैकमेल भी किया। इस शिकायत पर भलस्वा डेयरी थाने में मामला दर्ज किया गया, लेकिन आरोपी अकील खान फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
संपत्ति विवाद और बयानों में विरोधाभास
जांच में यह भी सामने आया कि शबनम (सह-आरोपियों की मां) 2018 में पीड़िता के पिता अकील खान के रिश्तेदारों द्वारा एसिड अटैक की शिकार हुई थी। मंगोलपुरी में संपत्ति विवाद को लेकर अकील खान और उनके परिवार के बीच तनाव चल रहा है।
यह भी पढ़ें: फर्जी वोटरों की सफाई से डरीं ममता बनर्जी? TMC क्यों है बौखलाहट में, प्रदीप भंडारी ने बताया ‘खेल’
पुलिस को पीड़िता के बयानों में विरोधाभास मिला है। सीसीटीवी फुटेज में पीड़िता को अपने भाई के साथ स्कूटी पर घर से निकलते और अशोक विहार में ई-रिक्शा लेते देखा गया। पुलिस ने यह सवाल भी उठाया है कि भाई ने उसे कॉलेज गेट तक क्यों नहीं छोड़ा। पीड़िता का भाई भी जांच से गायब है। क्राइम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है, और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में गहन जांच जारी है।
Delhi acid attack victims allegations false father absconding after rape and blackmail investigation in new twist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लखनऊ के कैफे में दिव्यांग वेटर्स को देख विदेशी टूरिस्ट हुआ भावुक, कहा- “यही वजह है कि मुझे भारत पसंद है”
Apr 03, 2026 | 11:15 AMBaramati Byelection: बारामती और राहुरी में चुनाव लड़ने पर अड़ी कांग्रेस, निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीदें खत्म
Apr 03, 2026 | 11:13 AMUAE का कंगाल पाकिस्तान को अल्टीमेटम, 17 अप्रैल तक लौटाना होगा 2 बिलियन डॉलर का कर्ज, नहीं तो…
Apr 03, 2026 | 11:08 AMनवभारत विशेष: आखिर महाराष्ट्र सरकार को झुकना पड़ा, किसानों की कर्जमाफी उपकार या लूट की वापसी!
Apr 03, 2026 | 11:07 AMधुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 15वें दिन की कमाई में हल्की गिरावट, फिर भी पकड़ रही मजबूत
Apr 03, 2026 | 11:03 AMMumbai Metro Line-9 उद्घाटन टला, दहिसर-काशीगांव फेज-1 अब 6 अप्रैल को होगा लॉन्च
Apr 03, 2026 | 10:53 AMचंद्रपुर की महाकाली यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, झरपट नदी में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, देखें तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 10:52 AMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














