- Hindi News »
- India »
- Sambhal Violence Fsl Team Arrived From Agra For Investigation Visited Violence Affected Areas
संभल हिंसा की जांच के लिए पहुंची FSL टीम, घटनास्थल से जुटाए सबूत
शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुई हिंसा मामले में जांच तेज हो गई है। इस के लिए आगरा से पहुंची फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम ने हिंसा वाले इलाकों का दौरा किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

संभल हिंसा की जांच के लिए पहुंची FSL टीम, घटनास्थल से जुटाए सबूत
संभल : शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुई हिंसा मामले में जांच तेज हो गई है। इस के लिए आगरा से पहुंची फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम ने हिंसा वाले इलाकों का दौरा किया। टीम ने बाकायदा हिंसा वाले जगहों को न सिर्फ देखा बल्कि एक-एक चीज पर बारीकी से नजर डाली और टीम फिलहाल संभल में अपनी जांच कर रही है। इस दौरान एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई सहित जिले के आला पुलिस अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद रहे।
इससे पहले ASI ने संभल में स्थित प्राचीन कार्तिकेय मंदिर की कार्बन डेटिंग गुपचुप तरीके से पूरी कर ली। यहां कार्बन डेटिंग की प्रोसेसिंग पूरा करने के लिए एक चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम तैनात की गई थी। बता दें संभल पहुंचने से पहले 19 दिसंबर को ASI की टीम ने मुरादाबाद में अपना डेरा डाला था।
सर्वे के दौरान हुई थी हिंसा
बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को स्थानीय कोर्ट के आदेश पर शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में जान लोगों की मौत हो गई थी और करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। घायलों में पुलिस के जवान भी शामिल थे। पुलिस ने हिंसा मामले में ढाई हजार से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से अधिकांश अज्ञात हैं। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद जिया उर रहमान बर्क और संभल के विधायक इकबाल महमूद के बेटे सोहेल इकबाल भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘नहीं लेना तो रख दीजिए’ नागपुर में ठंडे पेय पर दुकानदारों की मनमानी, ग्राहकों से खुलेआम ओवरचार्जिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
MP News: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य देवरी इको सेंटर में हुई हैचिंग, 200 अंडों में से 70 घड़ियाल बच्चे बाहर निकले
MLC चुनाव में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान; नासिक, संभाजीनगर और पुणे सीट पर फंसा पेंच
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
46 साल बाद खुला है बंद पड़ा मंदिर
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के बाद 14 दिसंबर को पुलिस उस वक्त हैरान रह गई जब दीपा राय इलाके में चेकिंग के समय अचानक एक मंदिर मिल गया जो कि सन 1978 का बताया जा रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह मंदिर 46 सालों से बंद पड़ा था। इसके बाद 15 दिसंबर को मंदिर को खोला गया और वहां पूजा पाठ की गई। इसके बाद वहां कुएं मिलने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद उसकी खुदाई कराई गई। इसी बीच संभल के और इलाके सरायतरीन में भी मंदिर पाया गया है।
Sambhal violence fsl team arrived from agra for investigation visited violence affected areas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘नहीं लेना तो रख दीजिए’ नागपुर में ठंडे पेय पर दुकानदारों की मनमानी, ग्राहकों से खुलेआम ओवरचार्जिंग
May 25, 2026 | 03:14 PMप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
May 25, 2026 | 03:14 PMMP News: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य देवरी इको सेंटर में हुई हैचिंग, 200 अंडों में से 70 घड़ियाल बच्चे बाहर निकले
May 25, 2026 | 03:11 PMMLC चुनाव में सीट बंटवारे पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान; नासिक, संभाजीनगर और पुणे सीट पर फंसा पेंच
May 25, 2026 | 03:01 PMSubhash Ghai Post: संडे नाइट पर बॉलीवुड दिग्गजों की खास मुलाकात, Subhash Ghai ने शेयर की खास तस्वीरें
May 25, 2026 | 02:59 PMशौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना: प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी 5 युवकों की तबीयत, एक की हालत गंभीर
May 25, 2026 | 02:52 PMसंसद रत्न पुरस्कार 2026: महाराष्ट्र के इन 5 सांसदों का बजा डंका, सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे ने दी बधाई
May 25, 2026 | 02:46 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM










