-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Congress Tsonia Gandhi Met Priyanka Gandhi At Mandir Marg Police Station
पुलिस ने राहुल-प्रियंका किया डिटेन… तो थाने पहुंची सोनिया गांधी, रिहाई के बाद साथ निकली बाहर
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Delhi Student Protest: प्रधानमंत्री आवास के पास NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी से मिलने मंदिर मार्ग थाना पहुंचीं सोनिया गांधी।

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Congress Sonia Gandhi Met Priyanka Gandhi : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मंगलवार को नई दिल्ली के मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं, जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस हिरासत में रखा गया था। थाने पहुंचकर सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान मंदिर मार्ग थाने के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और लगातार नारेबाजी करते रहे।
प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद सोनिया गांधी वहां से रवाना हो गईं। हालांकि उन्होंने इस दौरान मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। NEET पेपर लीक मामले से जुड़े विरोध-प्रदर्शन के बीच यह सोनिया गांधी की पहली सक्रिय मौजूदगी मानी जा रही है।
इससे पहले मंगलवार दोपहर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा NEET पेपर लीक मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास के निकट वीवीआईपी क्षेत्र में प्रदर्शन करने पहुंचे। अचानक हुए इस विरोध-प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
हिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
इंदौर: राजवाड़ा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
PHOTOS: PM आवास पर पुलिस का बड़ा एक्शन, राहुल-प्रियंका और अखिलेश हिरासत में; तस्वीरों में देखें
राहुल का धरना, मोदी की चाल… AAP नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, CJP ने कही ये बड़ी बात
#WATCH दिल्ली | कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचीं। लोक कल्याण मार्ग पर प्रोटेस्ट कर रहे और दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कुछ विपक्षी नेताओं को कुछ देर पहले पुलिस स्टेशन लाया गया। pic.twitter.com/0Xb7mY6ovf — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
राहुल-प्रियंका और खड़गे ने की घेराबंदी
मंगलवार दोपहर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी वाड्रा NEET पेपर लीक के मामले को लेकर दिल्ली के वीवीआईपी इलाके में स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे।
सोनिया गांधी का प्रियंका गांधी से मुलाकात
प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के सामने से हटने से इनकार किया, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस दौरान राहुल गांधी सड़क पर लेट गए, जिसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें बस में बैठाकर छत्रसाल स्टेडियम पहुंचाया। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
ये भी पढ़ें-राहुल का धरना, मोदी की चाल… AAP नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, CJP ने कही ये बड़ी बात
NEET आंदोलन से जुड़ा पहला बड़ा
इस पूरे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस नेता सोनिया गांधी नई दिल्ली स्थित मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं। NEET आंदोलन से जुड़ा यह उनका पहला बड़ा कदम था। थाने में उन्होंने हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान थाने के बाहर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा, जो लगातार नारेबाजी करते रहे। मुलाकात के बाद सोनिया गांधी वहां से रवाना हो गईं, जबकि पुलिस ने रात करीब 9 बजे प्रियंका गांधी को रिहा कर दिया।
Congress tsonia gandhi met priyanka gandhi at mandir marg police station
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMराहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
Jul 21, 2026 | 11:15 PM800 श्रद्धालुओं को लेकर दादर से बोधगया रवाना हुई भारत गौरव ट्रेन, संजय शिरसाट ने दिखाई हरी झंडी
Jul 21, 2026 | 11:07 PMसागर में सुबह की सैर बनी आखिरी सफर! अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक मौत, पुल पर मिला शव
Jul 21, 2026 | 11:04 PMप्रभास की पॉपुलैरिटी का डंका, ऑरमैक्स की लेटेस्ट रैंकिंग में शाहरुख, सलमान, रणवीर और अक्षय से निकले आगे
Jul 21, 2026 | 10:58 PMदेश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM













