राहुल का धरना, मोदी की चाल... AAP नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप, CJP ने कही ये बड़ी बात

CJP Protest Row: छात्र आंदोलन को लेकर AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस पर आंदोलन कमजोर करने का आरोप लगाया। CJP ने आरोपों को खारिज करते हुए एकता बनाए रखने की अपील की।
Rahul's sit-in, Modi's move... AAP leader Sanjay Singh levels serious allegations against Congress; CJP makes a significant statement.
संजय सिंह और राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Sanjay Singh On CJP Protest: दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद छात्रों के समर्थन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री आवास के पास धरना दिया। मंगलवार को पीएम आवास पर मार्च के बाद यह धरना दिया गया। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खहगे समेत विपक्ष के कई अन्य नेता भी धरने पर मौजूद रहे। छात्र आंदोलन में राहुल गांधी के शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

राहुल पर लगाया आंदोलन कमजोर करने का आरोप

आप सांसद संजय सिंह ने राहुल गांधी पर छात्रों के आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि देश के करोड़ों युवाओं के लिए सोनम वांगचुक पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन पर हैं। जंतर मंतर पर देश का युवा आंदोलन कर रहा है। 20 जुलाई को युवाओं को बर्बरता पूर्वक पीटा गया। कांग्रेस एक महीने से आंदोलन को गाली दे रही है, अब राहुल गांधी कह रहे है जंतर मंतर नहीं हमारे धरने में शामिल हो। आखिर युवाओं के आंदोलन को क्यों कमजोर करना चाहती है कांग्रेस? जंतर मंतर के आंदोलन में शामिल होने की अपील क्यों नहीं करती कांग्रेस?

सीजेपी ने दी सफाई

आप सांसद संजय सिंह के आरोप के बाद सीजेपी ने अपने एक्स हैंडल से सफाई दी है। सीजेपी ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह झूठा भ्रम मत फैलाएं और जो एकता देश में बनी हैं, उसपर कुठाराघात न करें। आज कांग्रेस सेवादल ने CJP आंदोलनकारियों के लिए नाश्ता तैयार किया हमारी मदद कर रहें हैं और राहुल गांधी ने जो किया है उससे यह स्पष्ट है कि पुरा देश अब सरकार पर दबाव बना रहा है। नेता विपक्ष अपना कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं।

राहुल-अखिलेश को पुलिस ने हिरासत में लिया

छात्रों के समर्थन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसमें कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अन्य कई विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लोक कल्याण मार्ग से हिरासत में ले लिया है। सरकार की इस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी निंदा की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com