-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Congress Mp Imran Masood Echoed Sentiments Of Bjp Mla Said Do Not Eat Meat For 10 Days
Politics: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मिलाया बीजेपी विधायकों के सुर में सुर, बोले- 10 दिन मीट नहीं खाओगे तो घिस नहीं जाओगे
- Written By: अभिषेक सिंह
इमरान मसूद ने कहा, हमें एक-दूसरे के धर्म और त्योहारों का सम्मान करना चाहिए। यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। हमें सभी का सम्मान करना चाहिए। मैं मांस नहीं खाता। अगर आप एक दिन मांस नहीं खाते हैं तो क्या दिक्कत है?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: ईद और नवरात्रि से पहले शाकाहार और मांसाहार की बहस को लेकर दिल्ली की सियासत गरमा गई है। बीजेपी नेता ईद पर मीठी सेवइयां खाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं, अब इस मामले पर कांग्रेस नेता और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद का बयान आया है।
इमरान मसूद ने कहा, हमें एक-दूसरे के धर्म और त्योहारों का सम्मान करना चाहिए। यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। हमें सभी का सम्मान करना चाहिए। मैं मांस नहीं खाता। अगर आप एक दिन मांस नहीं खाते हैं तो क्या दिक्कत है? अगर आप 10 दिन मांस नहीं खाते हैं तो आप घिस नहीं जाएंगे। अगर इससे किसी और को खुशी मिल रही है तो उसे खुशी देने में क्या दिक्कत है।
क्या कुछ बोले बीजेपी नेता?
इससे पहले बीजेपी विधायक रविंदर नेगी ने मीठी ईद पर सेवइयां खाने, बकरा न खाने की सलाह दी है। बकरा काटने की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली से बीजेपी विधायक नीरज बसोया ने नेगी का समर्थन करते हुए कहा, नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए। हम रिहायशी इलाकों में मीट की दुकानें बंद करने के लिए पत्र लिखेंगे। ये मीट विक्रेता गुंडागर्दी करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मंडला में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर ऑटो में प्रसव, 4 नवजातों की मौत पर उमंग सिंघार ने सरकार को कांग्रेस ने घेरा
मोगा ब्लास्ट पर रवनीत बिट्टू का बड़ा दावा: ‘चिंगारी लगाकर भाग गए, अब भुगतेगा पंजाब’, BJP-कांग्रेस ने उठाए सवाल
MP पर कर्ज, सरदार सरोवर, ओंकारेश्वर मूर्ति विवाद और UCC समेत कई मुद्दों को लेकर जीतू पटवारी का सरकार पर हमला
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए: बीजेपी
बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदौलिया ने कहा, नवरात्रि पर्व की गरिमा बनाए रखने के लिए मीट की दुकानें बंद होनी चाहिए। मीट की दुकान चलाने वाले अगर मंगलवार को दुकान बंद रखना चाहते हैं तो वे मंगलवार को ऐसा कर सकते हैं। भाजपा विधायक अजय महावर ने कहा, खुले में मांसाहारी भोजन काटना, बेचना और पकाना बंद होना चाहिए। यह मीठी ईद है। यह बकरा ईद नहीं है। हिंदुओं की भावनाओं का भी ख्याल रखा जाना चाहिए।
नवरात्रि के दौरान खुले में मांसाहारी भोजन की बिक्री और पकाना बंद होना चाहिए। एमसीडी, प्रवर्तन एजेंसियों को पत्र लिखा गया है। भाजपा विधायक करनैल सिंह ने कहा, प्रशासन से अनुरोध है कि नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद रखी जाएं। यह मीठी ईद है। यह बकरा ईद नहीं है। हम उनके धर्म का सम्मान करते हैं। मीठी ईद पर सेवई खाएं और बकरे की दुकानें बंद रखें।
देश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली के बाद भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में नवरात्रि और मीट की दुकानों का मुद्दा उठाया। जम्मू-कश्मीर में भाजपा विधायक विक्रम रंधावा और अरविंद गुप्ता ने नवरात्रि के दौरान मीट और शराब की दुकानें बंद रखने की मांग की है।
Congress mp imran masood echoed sentiments of bjp mla said do not eat meat for 10 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘कलेक्टर साहब पानी निकलवाने में मदद करें…’, रीवा में मासूम बिटिया की भावुक गुहार; देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 04:39 PMमौत के आगे बेबस मानवता, नालासोपारा में चादर का स्ट्रेचर बनाकर अस्पताल पहुंचे लोग, लेकिन नहीं बची कविता की जान
Jul 09, 2026 | 04:37 PMठाणे की सूर्या जल परियोजना पर हाई कोर्ट का फैसला 14 जुलाई को होगा, 218 MLD अतिरिक्त पानी मिलने की उम्मीद
Jul 09, 2026 | 04:34 PMभंडारा में गेल गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट से किसान परेशान: अधिग्रहित से अधिक जमीन खोदने का आरोप, 30% खेती प्रभावित
Jul 09, 2026 | 04:33 PMउत्तराखंड में बारिश का कहर, टिहरी में भारी बारिश से देखते ही देखते भरभराकर गिरा मकान; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 04:31 PMचीन के GDP डेटा पर सवाल उठाने वाले दिग्गज अर्थशास्त्री की संदिग्ध मौत, जांच की उठी मांग
Jul 09, 2026 | 04:25 PMहाथ में बिल्व का पौधा लेकर महाकाल दरबार पहुंचे ‘ट्रीमैन’ विष्णु लांबा; पर्यावरण संरक्षण के लिए की दंडवत यात्रा
Jul 09, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














