- Hindi News »
- Delhi »
- Congress Leader Sandeep Dixit Accused Aap Of Spying Lieutenant Governor Ordered Investigation
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने ‘आप’ पर लगाया जासूसी का संगीन आरोप, LG सक्सेना ने दिए जांच के आदेश
- Written By: राहुल गोस्वामी
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जासूसी और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब से बड़ी मात्रा में नकदी दिल्ली लाए जाने के कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के आरोप पर जांच के आदेश दे दिए हैं।

sandeep dikshit - lg saxena
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जासूसी और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब से बड़ी मात्रा में नकदी दिल्ली लाए जाने के कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के आरोप पर जांच के आदेश दे दिए हैं। इस बाबत दीक्षित ने बीते 25 दिसंबर को लिखे पत्र में दिल्ली में अपने आवास के बाहर ‘पंजाब सरकार’ के खुफिया कर्मियों की कथित मौजूदगी का जिक्र किया।
वहीं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आरोप लगाया कि इन कर्मियों से जुड़े ‘आधिकारिक वाहन’ अकसर उनके घर के बाहर देखे जाते हैं, जो कहीं न कहीं निगरानी का संकेत है। हालांकि, आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। दिल्ली और पंजाब दोनों जगह ‘आप’ की सरकार है।
देश की ख़बरों के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
‘सौरभ पर ED की रेड सही…बहुत पहले हो जानी चाहिए थी’, भाजपा के साथ AAP के खिलाफ संदीप दीक्षित
CM योगी का एक फैसला… और यूपी से दिल्ली तक मच गया बवाल, AAP के बाद अब कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की हुई एंट्री
आतिशी-संजय ने किया था संदीप दीक्षित का मानमर्दन, अब भुगतनी पड़ेगी सजा? राउज एवेन्यू कोर्ट आज करेगा सुनवाई
Mahila Samriddhi Yojana: इसे लागू करना बहुत कठिन… 2500 वाली स्कीम पर क्या बोले कांग्रेस के संदीप दीक्षित
इसके साथ ही सक्सेना ने आरोपों पर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। दीक्षित ने इसके अलावा पंजाब सरकार पर चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए दिल्ली में ‘‘बड़ी मात्रा में नकदी” (करोड़ों में) भेजने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा और राजस्थान होकर कुछ ‘निजी वाहन’ दिल्ली आ रहे हैं जो अकसर पंजाब पुलिस की सुरक्षा में होते हैं। उपराज्यपाल कार्यालय ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को शहर की सीमाओं पर वाहनों की जांच करने के लिए ‘‘तत्काल कदम” उठाने का आदेश दिया, खासकर ऐसे वाहन जो पंजाब से आते हैं।
दिल्ली की ख़बरों के लिए क्लिक करें
वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के पुलिस महानिदेशकों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी असामान्य गतिविधि पर नजर रखने की सलाह दी गई है। दिल्ली के मुख्य सचिव को निर्देश दिया गया कि वह मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सूचित करें कि चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सतर्कता बढ़ा दी जाए। पता हो कि, दिल्ली में साल 2025 फरवरी में विधानसभा चुनाव होने को है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Congress leader sandeep dixit accused aap of spying lieutenant governor ordered investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMUP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
May 30, 2026 | 03:23 PMमहू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
May 30, 2026 | 03:15 PMTej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
May 30, 2026 | 03:13 PMएशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














