-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Sandeep Dixit Said Ed Raid Against Saurabh Bhardwaj Was Correct
‘सौरभ पर ED की रेड सही…बहुत पहले हो जानी चाहिए थी’, भाजपा के साथ AAP के खिलाफ संदीप दीक्षित
- Written By: Saurabh Pal
Delhi Politics: सौरभ भारद्वाज पर ईडी की छापेमारी का कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने समर्थन किया है। उन्होंन कहा कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था।

संदीप दीक्षित, सौरभ भारद्वाज (फोटो-सोशल मीडिया)
ED Raid on Saurabh Bharadwaj: दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व AAP दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पर ईडी के छापे से राजनीतिक माहौल गर्म है। AAP भाजपा पर नाकामी छिपाने और ध्यान भटकाने का आरोप लगा रही हैं। AAP और भाजपा की जुबानी जंग के बीच कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की एंट्री हो गई है। दीक्षित ने कहा कि निश्चित रूप से एक घोटाला है। इसमें कोई संदेह नहीं है। जब भाजपा ने जांच की बात की थी, तो मुझे उम्मीद थी कि यह ठीक से की जाएगी। यह छापेमारी बहुत पहले होनी चाहिए थी।
सौरभ भारद्वाज के आवास पर अस्पताल निर्माण परियोजना में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की। गौरतलब है कि भाजपा लंबे समय से दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में घोटाले का आरोप लगा रही थी।
शाह का बी सुदर्शन पर बयान घटियाः संदीप दीक्षित
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बारे में कहा कि उनके एक फैसले से माओवादी गतिविधियों पर नियंत्रण मुश्किल हो गया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह पूरी तरह से फर्जी मामला है। लगभग 40-50 न्यायाधीशों ने इस मामले में पत्र लिखकर निंदा की। उन्होंने इसे बेहद घटिया बयानबाजी बताया। जब कोई व्यक्ति अपने कार्यकाल के दौरान कोई फैसला लेता है, तो उन्हें (भाजपा को) यह समझना चाहिए कि वह फैसला किस संदर्भ में लिया गया है। उन्हें न तो मुद्दे की समझ है और न ही स्थिति की, वे बस बातें करते रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सोनम जी देश को आपकी जरूरत है, अनशन छोड़ दीजिए…जंतर-मंतर पर सुप्रिया सुले की भावुक अपील, दिया ये बड़ा आश्वासन
एम्प्लाॅयर्स को बड़ी राहत, EPFO ने शुरू की विश्वास 2026 योजना, विवादों का होगा डिजिटल और आसान निपटारा
Navbharat Nishanebaaz: न्यायपालिका लोकतंत्र का पिलर, जज निकला LPG डीलर
ED की बड़ी कार्रवाई: टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क के खिलाफ बंगाल-यूपी समेत कई राज्यों में छापेमारी
पीएम मोदी और ट्रंप की अच्छी दोस्ती हैः संदीप
संदीप दीक्षित ने अमेरिका के भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री में अच्छी दोस्ती है। ऐसा सुनने में आया है कि डोनाल्ड ट्रंप भी कभी-कभी पीएम मोदी से सलाह लेते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के पराक्रम की भारतीय जनता पार्टी कहानियां सुनाया करती थी, वह कहां जाकर रुकी है, यह समझ से परे है।
ये भी पढ़ें-योगी सरकार के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरे संजय निषाद, बोले- फायदा नहीं तो तोड़ो गठबंधन-Video
भारत 300 प्रतिशत टैरिफ क्यों नहीं लगा देताः संदीप
दीक्षित ने कहा कि मेरा सवाल है कि हम प्रभावशाली देश हैं, हम उन पर 300 प्रतिशत की टैरिफ क्यों नहीं लगा देते। पिछले दस साल से भारत आत्मनिर्भर नहीं हुआ क्या? मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया जैसे कई कार्यक्रम हो चुके हैं। इन सबका कुछ तो असर हुआ होगा। बता दें कि हम इन मामलों में फेल रहे हैं। इसीलिए इन देशों के खिलाफ टैरिफ नहीं बढ़ा पाएंगे। केंद्र सरकार अमेरिका को लेकर इतनी कमजोर क्यों दिख रही है, यह सबसे बड़ा सवाल है।
Sandeep dixit said ed raid against saurabh bhardwaj was correct
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 18 जुलाई LIVE: पश्चिम बंगाल दौरे के तहत सिलीगुड़ी में BSF जवानों से संवाद करेंगे अमित शाह
Jul 18, 2026 | 06:36 AMBirthday Horoscope: आध्यात्मिक उन्नति, आर्थिक लाभ और नई सफलताओं के संकेत, पढ़ें पूरा वार्षिक राशिफल
Jul 18, 2026 | 06:30 AMPriyanka Chopra Birthday: मिस वर्ल्ड से ग्लोबल स्टार बनने का सफर! जानें प्रियंका चोपड़ा से जुड़े अनसुने किस्से
Jul 18, 2026 | 06:30 AMबंटवारे में उजड़ गई थी जिंदगी, साइकिल मैकेनिक बनकर किया गुजारा, जानें फिर मेहदी हसन कैसे बने संगीत के शहंशाह
Jul 18, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: आज राज्य में 20 जिलों में येलो अलर्ट, मानसून की जोरदार वापसी, जानें आपके शहर का मौसम
Jul 18, 2026 | 05:55 AMस्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Jul 18, 2026 | 04:44 AMआगरा कैंट कांड में बड़ी कार्रवाई: RPF कमांडेंट का तबादला, कई अधिकारियों तक पहुंची जांच की आंच
Jul 18, 2026 | 12:14 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














