- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Decision Of Cm Yogi Uproar From Up To Delhi Congress Leader Sandeep Dixit Entered In Row
CM योगी का एक फैसला… और यूपी से दिल्ली तक मच गया बवाल, AAP के बाद अब कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की हुई एंट्री
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
सीएम योगी के इस फैसले को लेकर सबसे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सियासी भूचाल आया और सपा प्रमुख ने योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। फिर ये सियासी चिंगारी दिल्ली तक पहुंची।

संदीप दीक्षित, फोटो - सोशल मीडिया
लखनऊ : यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्रि के समय एक ऐसा फैसला ले लिया कि यूपी से लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक सियासी बवाल मचा हुआ है। एक के बाद एक दिग्गज नेताओं का रिएक्शन्स आ रहा है। दरअसल, चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले सीएम योगी ने धार्मिक स्थलों से 500 मीटर की दूरी पर अवैध बूचड़खानों और मांस की दुकानों पर प्रतिबंध लगा दिया।
सीएम योगी के इस फैसले को लेकर सबसे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सियासी भूचाल आया और सपा प्रमुख ने योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। फिर ये सियासी चिंगारी दिल्ली तक पहुंची और आम आदमी पार्टी के सासंद संजय सिंग की इस पूरे मामले में एंट्री हुई। संजय सिंह ने सीएम योगी के इस फैसले पर नागरजगी जताई और कहा कि इतना ही है, तो केएफसी और शराब की दुकानें बंद कराएं।
मामले में संदीप दीक्षित की हुई एंट्री
इतना सब कुछ हुआ ही, तब तक इस पूरे मामले में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की एंट्री हो गई है। बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार ने चैत्र नवरात्रि के दौरान धार्मिक स्थलों से 500 मीटर की दूरी पर अवैध बूचड़खानों और मांस की दुकानों पर प्रतिबंध लगाया है।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत बढ़े दाम
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
लखनऊ के चारबाग रेल्वे स्टेशन में बड़ा हादसा! प्लेटफॉर्म पर गिरा भारी-भरकम टीन शेड, कई यात्री घायल
हमीरपुर हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, मुआवजे का किया ऐलान, तत्काल सहायता के दिए निर्देश
क्या बोलें कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित?
इस फैसले को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है कि मांस की दुकानों पर लगाया गया प्रतिबंध एक तरह से उचित नहीं है। इस देश में कोई क्या खाए, क्या बोले, क्या पहने, वह व्यक्ति की अपनी निजी राय होती है। मैं मान सकता हूं कि कभी मंदिरों के, मस्जिदों के, गुरुद्वारों के आस-पास कुछ ऐसी दुकानें हैं जिन पर कुछ दूरी का प्रतिबंध लगाया जाता है।”
“लेकिन ये जो नई बात है भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में जबरदस्ती अपने तौर-तरीकों को थोपना। ज्यादातर उन्हीं चीजों पर केंद्रित रखना जो एक समाज या समुदाय के खिलाफ बनती है। हर चीज में सांप्रदायिकता दिखना, ये अपने आप में बहुत अनुचित है।”
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आपको जानाकारी के लिए बताते चलें कि शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 मार्च से 6 अप्रैल तक धार्मिक स्थलों पर 500 मीटर की दूरी पर अवैध बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगाया है। वहीं 6 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर विशेष प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जिस दिन मांस की बिक्री पर पूर्ण से प्रतिबंध लगा रहेगा।
Decision of cm yogi uproar from up to delhi congress leader sandeep dixit entered in row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMHai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMUP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
May 30, 2026 | 03:23 PMमहू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
May 30, 2026 | 03:15 PMTej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
May 30, 2026 | 03:13 PMएशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM













