आज का मौसम 01 मार्च 2026: होलिका दहन से पहले बढ़ने लगा दिल्ली का पारा, जानें बिहार से यूपी तक कैसा रहेगा मौसम

Weather Today India 2026: होलिका दहन के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ेगी, तापमान 4-5 डिग्री बढ़ सकता है। दिल्ली, यूपी, बिहार, और अन्य राज्यों में गर्मी का असर बढ़ेगा।
Today Weather Forecast
गर्मी का प्रकोप शुरू (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Today Weather Forecast: होलिका दहन के साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर राज्यों में गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाएगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले सप्ताह तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान गर्मी का असर खासकर मैदानी इलाकों में अधिक देखने को मिलेगा, जबकि कुछ राज्यों में बारिश के कारण परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम फिलहाल स्थिर बना हुआ है, और आने वाले दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, 1 मार्च से तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। इस दौरान दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 1 मार्च को भी तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, और सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।

यूपी में दिखने लगा गर्मी का असर

उत्तर प्रदेश में भी अब ठंड कम हो चुकी है और तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में यहां तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है। 1 से 4 मार्च के बीच हवाओं की रफ्तार 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। बिहार में भी गर्मी का असर बढ़ने लगा है। यहां अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है। इस दौरान तापमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और लोग दिन के साथ रात में भी पंखे का इस्तेमाल करेंगे।

हिमाचल- उत्तराखंड जारी रहेगी ठंड

वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अभी भी ठंड का अहसास हो रहा है, खासकर पहाड़ी इलाकों में। हिमाचल में 4 से 6 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक है, लेकिन 4 मार्च के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है।

प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

विभिन्न शहरों का तापमान इस प्रकार रहेगा: दिल्ली में 33°C अधिकतम और 16°C न्यूनतम, मुंबई में 33°C अधिकतम और 23°C न्यूनतम, कोलकाता में 34°C अधिकतम और 19°C न्यूनतम, लखनऊ में 32°C अधिकतम और 16°C न्यूनतम, पटना में 32°C अधिकतम और 20°C न्यूनतम, और शिमला में 18°C अधिकतम और 09°C न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com