मुंबई में 700 वर्ग फीट तक के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट का प्रस्ताव, बीएमसी का बड़ा फैसला

BMC Property Tax Relief Proposal: मुंबई में 700 वर्ग फीट तक के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट देने का प्रस्ताव बीएमसी ने मंजूर किया है। अब अंतिम निर्णय राज्य सरकार लेगी।
new-microphone-system-mumbai-bmc-headquarters-meeting-hall
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Housing Tax Policy Change: बीएमसी ने 500 वर्ग फीट के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट देने के बाद अब फिर से बड़ा फैसला लिया है। मुंबई में अब 700 वर्ग फीट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स नहीं लगेगा।

नए में 700 वर्ग फीट के घरों को टैक्स में छूट देने का निर्णय लिया गया है। यह प्रस्ताव विपक्षी दल शिवसेना (यूबीटी) की ओर से दिया गया था, जिसे महापौर रितु तावड़े ने मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव अब अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

कईयों को राहत मिलेगी

यूबीटी सेना के नगरसेवक यशोधर फणसे ने मनपा हॉल में यह प्रस्ताव पेश किया था। इससे पहले 500 स्क्वेयर फीट तक के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स में छूट दी गई थी। इससे हर साल मनपा को 465 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा हो रहा है।

यदि राज्य सरकार 700 स्क्वेयर फीट तक की प्रॉपर्टी को टैक्स में छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है, तो मनपा की तिजोरी पर करोड़ों रुपये का भार पड़ेगा। हालांकि इससे कईयों को राहत मिलेगी।

जमीन की कीमतें आसमान छू रही

  • माया नगरी मुंबई में जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं। आम लोगों के लिए मुंबई में घर खरीदना नामुमकिन हो गया है। कई परिवारों को वित्तीय बोझ के कारण अपने फ्लैट बेचकर मुंबई से बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
  • इसका हवाला देते हुए नगरसेवक फणसे ने प्रॉपर्टी टैक्स में छूट की वर्तमान 500 वर्ग फुट की सीमा बढ़ाकर 700 वर्ग फुट करने का प्रस्ताव दिया था। ठाकरे सेना ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रॉपर्टी टैक्स की सीमा बढ़ाकर 700 वर्ग फुट करने का वादा किया था।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com