- Hindi News »
- Delhi »
- Cm Rekha Gupta Presented Cag Report On Dtc In Delhi Assembly
दिल्ली विधानसभा में DTC पर कैग रिपोर्ट पेश, शराब नीति और मोहल्ला क्लीनिक के बाद यह तीसरी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान डीटीसी के कामकाज पर कैग की रिपोर्ट को पटल पर रखी। सदन में पेश की जाने वाली यह तीसरी कैग रिपोर्ट है।
- Written By: मनोज आर्या

रेखा गुप्ता, (मुख्यमंत्री, नई दिल्ली)
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार 24 मार्च से शुरू हो चुका है। आज डीटीसी पर कैग रिपोर्ट पेश की गई। विपक्षी दल आम आदमी पार्टी सदन में चुनावी वादे पूरे न करने और राजधानी में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाकर सत्तारूढ़ BJP सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह तैयार है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी जनहित के मुद्दों को विधानसभा के साथ सड़कों पर भी उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा में जनता के मुद्दे उठाने वाले विपक्षी विधायकों को निलंबित कर दिया जाता है।
मंगलवार को वित्त विभाग का प्रभार भी संभाल रहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली विधानसभा में करीब 26 साल में बीजेपी सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। बीजेपी पिछले महीने विधानसभा चुनाव में आप को हराकर 1998 के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है। यह पांच दिवसीय बजट सत्र सोमवार को ‘खीर’ समारोह के साथ शुरू हुआ।
सीएम ने पटल पर रखा कैग रिपोर्ट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान डीटीसी के कामकाज पर कैग की रिपोर्ट को पटल पर रखी। सदन में पेश की जाने वाली यह तीसरी कैग रिपोर्ट है। चर्चा के दैरान इस पर हंगामा देखने को मिल सकता है। दरअसल, दिल्ली में सत्तारुढ़ डीटीसी पर कैग रिपोर्ट को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरेगी। वहीं, विपक्षी दल ‘आप’ महिला समृद्धि योजना को लेकर सरकार पर हमले की योजना बना रही है।
सम्बंधित ख़बरें
UPSC की तैयारी कर रही छात्रा से लखनऊ में गैंगरेप! चारबाग स्टेशन पर परिचित ने जाल में फंसाया, फिर बनाया शिकार
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति मुर्मू आज 131 हस्तियों को करेंगी सम्मानित, 19 महिलाएं भी लिस्ट में शामिल
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन! 2 यात्रियों से ₹48 करोड़ का ड्रग्स बरामद; 115 सोने की छड़े पकड़ी
दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 300 दुकानें जलकर खाक! गुस्साए लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर किया पथराव
बजट सत्र में हंगामें के आसार
राजधानी में सोमवार को शुरू हुए दिल्ली विधानसभा के 5 दिवसीय बजट सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भाजपा विधायकों ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी को घेरेंगे और शहर में 10 साल के शासन के दौरान डीटीसी के कामकाज पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग0 की रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी से जवाब मांगेगे।
दिल्ली-एनसीआर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आतिशी ने भाजपा पर साधा निशाना
विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि भाजपा ने पिछली आम आदमी पार्टी सरकार से अधिशेष बजट विरासत में मिलने के बावजूद वित्तीय सहायता देने से इनकार करके दिल्ली की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। हम इस विश्वासघात को विधानसभा के साथ-साथ सड़कों पर और हर घर में उजागर करेंगे।
Cm rekha gupta presented cag report on dtc in delhi assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
May 26, 2026 | 05:04 AMअब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














