-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Bjp Mps Met Delhi Lieutenant Governor Sought Help Regarding The Problems Of Farmers
बीजेपी सांसदों ने दिल्ली के उपराज्यपाल से की मुलाकात, किसानों की समस्याओं को लेकर मांगी मादद
- Written By: शुभम पाठक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उनसे मदद मांगी।

बीजेपी सांसदों ने दिल्ली उरपराज्यपाल से की मुलाकात (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को घेरने में बीजेपी कोई भी मौका नहीं छोड़ रही। जहां आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उनसे मदद मांगी। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जो बस्तियां अभी तक अनाधिकृत कॉलोनियों के पारित होने वाले नक्शे में शामिल नहीं हुई हैं, उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।
दिल्ली में किसानों की समस्या आज एक बड़ी समस्या के तौर पर है और इस समस्या को लेकर केजरीवाल सरकार को लगातार बीजेपी टारगेट भी करती रही है। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए बीजेपी के लोकसभा सांसदों ने उपराज्यपाल से मुलाकात की।
ये भी पढ़ें:-दिल्ली में सीलिंग अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने किया पथराव, CRPF की महिला पुलिसकर्मी हुई घायल
सम्बंधित ख़बरें
इन सांसदों ने की मुलाकात
आज दिल्ली में उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करने के लिए पहुंचे बीजेपी सांसदों में चार-सूत्री मांग पत्र सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, मनोज तिवारी, कमलजीत सहरावत और योगेंद्र चंदोलिया शामिल थे। इसको लेकर बिधूड़ी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सक्सेना से उन किसानों को वैकल्पिक भूखंड उपलब्ध कराने का आग्रह किया जिनकी जमीन विभिन्न उद्देश्यों के लिए अधिग्रहीत की गई थी।
रामवीर सिंह बिधूड़ी का दावा
सांसद रामवीर सिंह ने इस मुलाकात के बाद दावा किया कि दिल्ली में ऐसे 16,000 से अधिक मामले हैं। उन्होंने कहा कि उनके आवेदन दिल्ली सरकार के भूमि एवं भवन विभाग के पास लंबित हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि उपराज्यपाल को बताया गया कि मृतक किसानों के परिजनों की संपत्ति के दाखिल खारिज का काम भी नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:-‘हमें लाल आंखें मत दिखाइए’ ममता बनर्जी के बयान पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा
इसके सात ही सांसदों ने किसानों और अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को बिजली कनेक्शन प्राप्त करने में हो रहे कथित उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया। जिसको लेकर सांसद बिधूड़ी ने कहा कि यह सब बिजली वितरण कंपनियों द्वारा दिल्ली विकास प्राधिकरण से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगे जाने के नाम पर किया जा रहा है। सांसदों ने मांग की है कि इस शर्त को समाप्त किया जाए।
Bjp mps met delhi lieutenant governor sought help regarding the problems of farmers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: चुनावी दंगल आखिरी दौर में, प्रचार के आखिरी पालो में दोनों दलों ने झोंकी ताकत
Jul 28, 2026 | 06:16 PMअरे राहुल, मेरी बात सुनो, क्यों चिल्ला रहे हो? एंटी पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान भड़के श्रीकांत शिंदे
Jul 28, 2026 | 06:15 PMसंसद हाईजैक कर ली गई… छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी-विपक्ष पर बरसे गिरिराज सिंह; कहा- PM ने दिखाई संवेदनशीलता
Jul 28, 2026 | 06:14 PMMP में अब नो-मीटिंग फ्राइडे: हर शुक्रवार जनता के बीच होंगे सीएम, मंत्री और अफसर; शुरू होगा जन विश्वास अभियान
Jul 28, 2026 | 06:01 PMआरक्षण खत्म करने की मांग: फलाहारी महाराज ने अभिजीत दीपके को खून से लिखा पत्र, कहा- आर्थिक आधार पर मिले छूट
Jul 28, 2026 | 05:39 PMक्या छात्र आतंकवादी थे? प्रियंका गांधी ने AK-47 और पैलेट गन पर सरकार बोला हमला, गृहमंत्री से मांगा जवाब
Jul 28, 2026 | 05:38 PMगुरु पूर्णिमा के दिन इन 5 कामों से रहें दूर, नहीं तो मां लक्ष्मी और गुरु की कृपा से हो सकते हैं वंचित
Jul 28, 2026 | 05:36 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














