

Guru Purnima Ke Din Kya Na Kare: कल 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। क्योंकि गुरु ही हमारे जीवन में सही और गलत के बीच अंतर करना सिखाता है। शास्त्रों के मुताबिक, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुछ ऐसी गलतियां हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल पूजा का शुभ फल निष्फल हो जाता है, बल्कि देवगुरु बृहस्पति और मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए...
पूर्णिमा का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर होता है. इसलिए इस दिन खान-पान में पवित्रता बनाए रखना बहुत जरूरी है। गुरु पूर्णिमा के दिन मांस-मदिरा, प्याज, लहसुन और बासी भोजन का सेवन बिल्कुल न करें. इस दिन पूर्णतः सात्विक भोजन ग्रहण करें और संभव हो तो उपवास रखें।
गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और महर्षि वेद व्यास जी की पूजा में तुलसी पत्र चढ़ाए जाते हैं, लेकिन पूर्णिमा तिथि के दिन स्वयं तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित माना गया है। यदि आपको पूजा के लिए तुलसी पत्र की आवश्यकता है, तो उन्हें एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें या फिर अपने आप नीचे गिरे हुए तुलसी के पत्तों का प्रयोग करें।
यह दिन शांति और साधना का होता है। इसलिए इस दिन गुस्सा करना, किसी से झगड़ा करना या अपशब्द बोलना नकारात्मक ऊर्जा को बुलावा देता है। खासतौर पर महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करने से मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं। इसके विपरीत, यदि आप महिलाओं को सम्मान दें और उपहार आदि भेंट करें, तो धन और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
पूर्णिमा के दिन बाल और नाखून नहीं कटवाने चाहिए और न ही इस दिन काले रंग के कपड़े या फिर फटे हुए कपड़े पहने चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है। साथ ही इस कामों को करने से देवी लक्ष्मी भी आपसे नाराज हो सकती हैं।
गुरु पूर्णिमा के दिन जाने-अनजाने भी किसी गुरु, शिक्षक, बुजुर्ग या अपने से बड़ों का अपमान न करें। अगर आपके गुरु से विचारों में कोई भिन्नता है, तब भी उनके सामने कटु वचनों का प्रयोग न करें। किसी का उपहास उड़ाना या पीठ पीछे बुराई करना इस दिन भारी दोष का कारण बनता है।