'हमें लाल आंखें मत दिखाइए' ममता बनर्जी के बयान पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार करते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 'दीदी' असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। अपनी विफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए।
'हमें लाल आंखें मत दिखाइए' ममता बनर्जी के बयान पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा
ममता के बयान पर भड़के हिमंत बिस्वा सरमा (सोर्स:-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर हत्या मामले ने पूरे पश्चिम बंगाल को गर्म कर दिया है। पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे है डॉक्टर्स और छात्र संगठन लगातार रूप से सीएम ममता बनर्जी पर कई सारे सवाल खड़े कर रही है। इसी मामले में अब सीएम ममता बनर्जी के बयान ने पूरे देश की सियासत को गर्म कर दिया है। जहां उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में आग लगी तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे।

ममता बनर्जी के बयान ने देश भर की राजनीतिक पार्टियों को एक्टीव कर दिया है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि 'दीदी' असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? हमें लाल आंखें मत दिखाइए।

दीदी के बयान पर सरमा का पलटवार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार करते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, दीदी, असम को धमकाने की आपकी हिम्मत कैसे हुई? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। अपनी विफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए। विभाजनकारी भाषा बोलना आपको शोभा नहीं देता।

बीजेपी का पलटवार

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के पलटवार के बाद केंद्रीय मंत्री और बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी कहा कि यह टिप्पणी संवैधानिक पद पर बैठे किसी नेता की नहीं, बल्कि 'राष्ट्र-विरोधी' मानसिकता वाले व्यक्ति की लगती है। इसके साथ ही हजारिका असम से भाजपा नेता पीयूष हजारिका ने भी बंगाल की मुख्यमंत्री पर तीखा कटाक्ष किया। जहां उन्होंने कहा कि वह हम पर हमला नहीं कर सकतीं। मैं उनके दावों की निंदा करता हूँ। वह अपने राज्य में कानून-व्यवस्था को नियंत्रित नहीं कर पा रही हैं और हमें खतरे में डाल रही हैं। मैं चाहता हूँ कि ममता बनर्जी लंबे समय तक एक वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री बनी रहें। उन्हें पता होना चाहिए कि सार्वजनिक रूप से कैसे बोलना है। मैं उनके बयान की निंदा करता हूँ। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूँ कि जब तक असम में भाजपा की सरकार है और हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री हैं, तब तक असम में कुछ नहीं किया जा सकता।

क्या कहा था ममता बनर्जी ने

जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपनी पार्टी की छात्र शाखा तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर अपने भाषण में भाजपा निशाना साधते हुए चेतावनी दी। जहां ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल को आग में झोंकना चाहती है। अगर बंगाल में आग लगी तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे।

सीएम बनर्जी ने आगे कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि यह बांग्लादेश है। मुझे बांग्लादेश इसलिए पसंद है क्योंकि वे हमारी तरह बात करते हैं और हमारी संस्कृति भी एक जैसी है। लेकिन याद रखिए कि बांग्लादेश एक अलग देश है और भारत एक अलग देश है। मोदी बाबू कोलकाता बलात्कार-हत्या मामले में अपनी पार्टी का इस्तेमाल बंगाल में हिंसा भड़काने के लिए कर रहे हैं। अगर आप बंगाल जलाएंगे तो असम, पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे। हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com