- Hindi News »
- Delhi »
- Bjp Leader Pravesh Ratan Joined Aam Aadmi Party
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, ‘आप’ में शामिल हुए ये बड़े नेता
- Written By: प्रिया जैस
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तगड़ा झटका देते हुए बीजेपी नेता प्रवेश रतन बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) से हाथ मिला लिया है।

प्रवेश रतन आप में शामिल (सौजन्य-एक्स)
नई दिल्ली: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका लगा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेता प्रवेश रतन ने झटका देते हुए अपनी पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) को ज्वाइन कर लिया है।
प्रवेश रतन ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटेल नगर (सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जाटव समुदाय से ताल्लुक रखने वाले रतन यहां पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हुए।
विधायक के तौर पर अयोग्य
तो वहीं पटेल नगर सीट से विधायक रहे आम आदमी पार्टी नेता राजकुमार आनंद के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के कुछ माह बाद यह घटनाक्रम देखने को मिला है। राजकुमार आनंद ने अप्रैल में दिल्ली सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और ‘आप’ का दामन छोड़ दिया था। बाद में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक के तौर पर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
जुलाई में आनंद ‘आप’ के एक अन्य विधायक करतार सिंह तंवर के साथ भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में रतन 30 हजार से अधिक मतों के अंतर से आनंद से हार गए थे। फरवरी 2025 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों में दोनों नेता अपनी नयी पार्टियों के उम्मीदवारों के रूप में फिर एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो सकते हैं।
देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
मनीषा सिसोदिया का बयान
रतन ने कहा कि वह ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मुफ्त सुविधाओं के जरिए दिल्ली के लोगों, खासकर कमजोर वर्गों के जेब के बोझ को कम किया है। बीजेपी नेता प्रवेश रतन का आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद मनीष सिसोदिया ने बड़ी बात कह दी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार में खास तौर पर निचले तबके और जाटव समाज के लिए जो काम हुए हैं, उससे प्रभावित होकर प्रवेश रतन AAP में शामिल हुए हैं। ये 15 से 20 साल से बीजेपी में रहे हैं। युवा मोर्चा में भी बड़े पदों पर रहे और फिर पटेल नगर से भाजपा से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bjp leader pravesh ratan joined aam aadmi party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMगुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
May 30, 2026 | 06:30 PMदिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
May 30, 2026 | 06:28 PMनर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
May 30, 2026 | 06:26 PMपहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी Hema Malini, ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ में दिखेगा नया अंदाज
May 30, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













