-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Congress Came Into Action Before Maharashtra Elections Hence Expelled Zeeshan Siddiqui And Antapurkar
महाराष्ट्र चुनाव से पहले एक्शन में आई कांग्रेस, इसलिए जीशान सिद्दीकी और अंतापुरकर को किया निष्कासित
- Written By: शुभम पाठक
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक चौकाने वाला निर्णय लिया है। जहां महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने अपने विधायक जीशान सिद्दीकी और जीतेश अंतापुरकर को निष्कासित कर दिया है।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने दो विधायकों को किया निष्कासित (सोर्स:-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव को लेकर कभी भी तारीखों का ऐलान हो सकता है। सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई है। वहीं कांग्रेस के खेमे में थोड़ी बेचैनी देखने को मिल रही है क्योंकि कांग्रेस ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने दो विधायकों को निष्कासित कर दिया है।
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने अपने विधायक जीशान सिद्दीकी और जीतेश अंतापुरकर को निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा से ठीक पहले यह कदम उठाया है। जो कि चौकाने वाला है।
ये भी पढ़ें:-चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर हेमंत सोरेन की उड़ी नींद, JMM का बिगाड़ा चुनावी समीकरण
सम्बंधित ख़बरें
बाबा राम रहीम की तरह मोबाइल स्क्रॉल कर रहे थे पटोले… पैर धुलवाने के वीडियो पर संजय निरुपम का करारा हमला
दूध से पैर धुलवाने वाले वीडियो पर नाना पटोले ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी ने बताया इसे कांग्रेस की विचारधारा
कार्यकर्ताओं ने दूध से धोए कांग्रेस नेता नाना पटोले के पैर, VIDEO वायरल होने के बाद शाही अंदाज पर मचा बवाल
Solapur News: सोलापुर में गरजे नाना पटोले, नीट भ्रष्टाचार और किसान मुद्दों पर सरकार पर हमला
नाना पटोले ने दी जानकारी
महाराष्ट्र चुनाव से पहले कांग्रेस के द्वारा उठाया गया ये कदम चौकाने वाला है। जिसके बारे में नागपुर में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने जीशान सिद्दीकी और अंतापुरकर के निष्कासन के कारणों के बारे में विस्तार से नहीं बताया। लेकिन कांग्रेस के सात विधायकों द्वारा विधान परिषद की 11 सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने की घटना के एक महीने से अधिक समय बाद यह कार्रवाई सामने आई है।
इसके साथ ही महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने जीशान सिद्दीकी और अंतापुरकर पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दोनों विधायकों पर टिप्पणी करने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि उन्हें पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:-चंपई सोरेन ने थामा बीजेपी का दामन, नाराज होकर छोड़ा था JMM
जानकारी के लिए बता दें कि जीशान सिद्दीकी मौजूदा विधानसभा में मुंबई के बांद्रा (पूर्व) से चुने गए, जबकि अंतापुरकर नांदेड़ जिले के देगलूर का प्रतिनिधित्व करते हैं। जीशान सिद्दीकी के पिता बाबा सिद्दिकी लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए। महाराष्ट्र में नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे।
Congress came into action before maharashtra elections hence expelled zeeshan siddiqui and antapurkar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
Aug 09, 2026 | 10:44 PMदुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














