-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Buldhana »
- Mohan Bhagwat Buldhana Visit Says Social Change Comes From Action Not Speeches
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
- Written By: गोरक्ष पोफली
Mohan Bhagwat Statement: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं बल्कि कृति से संभव है। अच्छे काम का प्रचार करने की जरूरत नहीं पड़ती, उसका प्रभाव खुद दिखता है।

मोहन भागवत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mohan Bhagwat Buldhana Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि अच्छे कामों को प्रचारित करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि उनका प्रभाव समाज में दिखाई देता है और वही काम आगे बढ़ता रहता है।
उन्होंने कहा कि समाज परिवर्तन केवल भाषणों से नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और प्रत्यक्ष कार्रवाई से संभव है। इसलिए समाज के लिए कुछ करने की इच्छा रखने वाले हर व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए।
सकारात्मक सोच के साथ कार्रवाई जरूरी
बुलढाणा (खामगांव) के पास सजनपुरी स्थित सूर्योदय पारधी आश्रमशाला परिसर में शनिवार को तीन आधुनिक खेल परिसरों और 10 हजार वर्ग फुट के बंद सभागार का उद्घाटन डॉ. भागवत ने किया। यह निर्माण श्री सद्गुरु दत्तधार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, इंदौर और अमनोरा यस फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से किया गया है। कार्यक्रम में डॉ. भागवत ने कहा कि संवेदना का अर्थ केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि दूसरे की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझना है। सभी के उत्थान में ही हमारा वास्तविक उत्थान है।
सम्बंधित ख़बरें
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
ठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
मध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
परोपकार से मिलता है जीवन में संतोष
डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि अहंकार को दूर रखकर परोपकार की भावना विकसित करनी चाहिए। धार्मिक और परोपकारी आचरण से ही व्यक्ति को जीवन में वास्तविक संतोष मिलता है। उन्होंने स्वर्गीय भय्यूजी महाराज के समाजसेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर सभी को अपनी क्षमता के अनुसार समाज के लिए योगदान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
पारधी बच्चों के विकास पर जोर
आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उईके ने कहा कि पारधी और आदिवासी समाज के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं। कामगार मंत्री आकाश फुंडकर ने आश्रमशाला में वंचित बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में डॉ. भागवत ने 16 पारधी आदिवासी छात्राओं को 10-10 हजार रुपये के चेक वितरित किए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे आश्रमशाला के पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
Mohan bhagwat buldhana visit says social change comes from action not speeches
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
Aug 09, 2026 | 09:31 PMफूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMकोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













