-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Bangladeshi Awami League Leader Was Strangled To Death Revealed In Post Mortem Report
बांग्लादेशी अवामी लीग के नेता की गला घोंटकर की थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- Written By: शुभम पाठक
बांग्लादेश के अवामी लीग के नेता इशाक अली खान पन्ना के हत्या मामले में बड़ी बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।

इशाक अली खान पन्ना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (सोर्स:-सोशल मीडिया)
ढाका:बांग्लादेश के अवामी लीग के नेता इशाक अली खान पन्ना के हत्या मामले में बड़ी बात सामने आई है, जहां पोस्टमार्टम से पता चला है कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस घटना के बारे में एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पन्ना का शव इस सप्ताह की शुरुआत में मेघालय में पाया गया था। अधिकारी ने बताया कि शव में सिर पर चोट के निशान थे।
पन्ना का क्षत-विक्षत शव लोगों को 26 अगस्त को बांग्लादेश सीमा से लगभग 1.5 किमी दूर पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के डोना भोई गांव में एक बागान में मिला था। पासपोर्ट के आधार पर अवामी लीग नेता की पहचान की गई थी। अवामी लीग की प्रमुख नेता शेख हसीना हैं जिन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और भारत आ गई थीं।
ये भी पढ़ें:-महाराष्ट्र चुनाव से पहले एक्शन में आई कांग्रेस, इसलिए जीशान सिद्दीकी और अंतापुरकर को किया निष्कासित
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
दुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
CM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
अधिकारी ने दी जानकारी
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पन्ना की मौत दम घुटने से हुई। उनकी सांस की नली पर दबाव डाला गया। फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला की रिपोर्ट से इस मामले में और अधिक जानकारी मिलेगी।’पोस्टमार्टम पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के खलीहरियात सिविल अस्पताल में किया गया।
इसके साथ ही अधिकारी ने कहा शरीर पर घाव के निशान थे। माथे पर चोट के निशान। इन निशानों से पता चलता है कि मरने से ठीक पहले उन्होंने संघर्ष किया था। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सरकार पन्ना के परिवार के सदस्यों की ओर से उचित राजनयिक माध्यम से संपर्क किए जाने का इंतजार कर रही है ताकि शव उन्हें सौंपा जा सके।
कौन है इशाक अली खान?
जानकारी के लिए बता दें कि इशाक अली खान बांग्लादेश छात्र लीग’ के पूर्व महासचिव और पीरोजपुर जिले से आवामी लीग के प्रमुख सदस्य थे। सूत्रों ने बताया कि पांच अगस्त को शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से वह फरार थे। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, हो सकता है कि सीमा पार करने की कोशिश के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा हो। हालांकि पुलिस ने कहा कि ऐसी भी खबरें है जिनमें उनके और ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ (बीजीबी) के बीच गोलीबारी की आशंका जताई गई है।
ये भी पढ़ें:-‘जब पीएम पूरी दुनिया में जा सकते है तो’ मणिपुर मामले में कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी को घेरा
Bangladeshi awami league leader was strangled to death revealed in post mortem report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
Aug 09, 2026 | 10:44 PMदुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM










