-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Atishi Wrote Letter To Cm Rekha Gupta For Meeting On Delhi Water Crisis
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता से क्यों मिलना चाहती हैं आतिशी? पत्र लिखकर मांगा समय
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर पूर्व सीएम आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है। उन्होंने कहा है कि लोग पानी संकट से जूझ रहे हैं और मंत्री खामोश हैं।

आतिशी ने रेखा गुप्ता को लिखा पत्र, मिलने का मांगा समय
नई दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यंत्री और आप नेता आतिशी मौजूदा सीएम रेखा गुप्ता से मिलना चाह रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें दिल्ली से जुड़े कुछ खास मुद्दों पर बातचीत करनी है। आतिशी ने इस संबंध में रेखा गुप्ता को पत्र भी लिखा है और मिलने का समय मांगा है। उन्होंने लिखा है कि राजधानी पानी की भारी किल्लत से जुड़े मामले पर वह मिलना चाहती हैं। उम्मीद है वह उन्हें जल्द ही मिलने के बुलाएंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली जो कि देश की राजधानी हैं अगर वहां भी पानी की किल्लत से लोग परेशान होंगी तो देश के अन्य हिस्सों का क्या होगा। उन्होंने लिखा है कि मई का महीना चल रहा है और अभी गर्मी और बढ़ेगी। अभी से लोग पानी की परेशानी से जूझ रहे हैं। इसी संबंध में वह कुछ बात करना चाह रही हैं।
पानी के टैंकरों पर लग रही लाइन
आतिशी ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली में कई सारे मोहल्ले हैं लोगों को पानी के लिए रोज सुबह जंग लड़नी पड़ती है। इस गर्मी में पानी की किल्लत आज लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। घर के नल सूखे पड़े हुए हैं और लोगों की शिकायतें भी नहीं सुनी जा रही हैं। टैंकर आता है तो लोग बाल्टियां लेकर भागते हैं और पहले पानी लेने के लिए एक-दूसरे से झगड़ते भी हैं। महिलाओं को पानी के बर्तन लिए लाइन में खड़े देखा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में मानसून की बेरुखी से जुलाई में भी गहराया जलसंकट, 90 गांवों में 92 निजी कुओं का हुआ अधिग्रहण
दिल्ली सरकार में बड़ा फेरबदल! सीएम रेखा गुप्ता ने विधायक अभय वर्मा समेत इन 3 नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
महाराष्ट्र के जल जीवन मिशन पर CAG रिपोर्ट, नल कनेक्शन, वित्तीय प्रबंधन और क्रियान्वयन पर उठे सवाल
दिल्ली में बीजेपी ने कर दिया खेल… IVP से मिलाया हाथ, APP के जले पर छिड़का नमक, MCD चुनाव में तय हो गई जीत!
क्या ऐसी ही दिल्ली देने का वादा किया था?
आप नेता ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली वासियों को बुनियादी जरूरतों के लिए भी परेशान होना पड़े, वह भी पानी के लिए, ये तो चिंता की बात है। टैंकरों के आगे पानी की लाइन लग रही है, पानी की बोतलें लोग खरीदकर घर ले जा रहे हैं, ये चीजें दिल्ली की पहचान बनती जा रही है। उन्होेंने पत्र में पूछा है, क्या जनता को ऐसी ही दिल्ली देने का वादा किया था आपने?
सरकार और आपके मंत्री क्यों खामोश हैं?
आप नेता आतिशी ने पत्र में लिखा है कि भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार दिल्ली वासियों की बुनियादी जरूरतें भी नहीं पूरा कर पा रही है। पानी की कटौती के लगातार मैसेज आ रहे हैं। इसके बाद भी सरकार खामोश क्यों है। दिल्ली की भाजपा सरकार के मंत्री शिकायतों के बाद भी खामोश बैठे हैं। शायद साथ बैठकर कोई हल निकल जाए इसलिए आपसे मिलना चाह रही हूं।
Atishi wrote letter to cm rekha gupta for meeting on delhi water crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में यूनिफॉर्म योजना में नहीं चलेगा घटिया कपड़ा! होगी लैब जांच, सीईओ ओमकार पवार का बड़ा फैसला
Jul 12, 2026 | 11:04 AMदतिया उपचुनाव: उमंग सिंघार का बीजेपी पर हमला, बोले- दतिया की सड़कों पर दिख गई भाजपा की गुटबाजी
Jul 12, 2026 | 11:02 AM3 साल की बैंक रिपोर्ट और CCTV फुटेज.. बद्रीनाथ मंदिर दान चोरी मामले में SIT की जांच तेज, 5 गवाहों के बयान दर्ज
Jul 12, 2026 | 10:57 AMमहाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
Jul 12, 2026 | 10:56 AMGold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोना और चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 12, 2026 | 10:50 AMचंद्रपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 51 मामलों में जब्त 66 लाख रुपये से अधिक का गांजा, एमडी और हेरोइन नष्ट
Jul 12, 2026 | 10:48 AMदतिया उपचुनाव:नाराजगी के बीच BJP ने दिया एकजुटता का संदेश, मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और नरोत्तम मिश्रा की बैठक
Jul 12, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














