-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Pmo Probe Delhi 650 Crore Medical Equipment Scam Xray Machines
Delhi Health Scam: धूल फांक रहीं 448 एक्स-रे मशीनें, 650 करोड़ के घोटाले में PMO सख्त, जानिए पूरा मामला
- Written By: अनन्या तिवारी
Delhi Medical Equipment Scam: दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ रुपये के मेडिकल उपकरण घोटाले की गूंज अब PMO तक पहुंच गई है। 448 धूल फांक रही एक्स-रे मशीनों को लेकर रिपोर्ट तलब की गई है।

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)
Delhi 650 Crore Medical Equipment Scam: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़े घोटाले की गूंज सुनाई दे रही है। इस बार मामला स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा है, जहां करीब 650 करोड़ रुपये के मेडिकल उपकरणों की खरीद में अनियमितता के आरोप लगे हैं। यह मामला अब इतना गंभीर हो चुका है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इसमें सीधा हस्तक्षेप करते हुए दिल्ली सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली है।
PMO की एंट्री और दिल्ली सरकार से तीखे सवाल
राजधानी की सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) के जरिए हुई इस कथित खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी की खबरों ने हड़कंप मचा दिया है। सूत्रों के अनुसार, PMO ने न केवल इस पूरे मामले की जानकारी मांगी है, बल्कि यह भी पूछा है कि इन अनियमितताओं का असर केंद्र सरकार के राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) पर कितना पड़ा है। माना जा रहा है कि PMO की इस सख्ती के बाद दिल्ली सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
650 करोड़ का बजट और ठप पड़ीं 448 मशीनें
इस घोटाले का मुख्य केंद्र पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें हैं। ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ को मजबूती देने के लिए दिल्ली सरकार ने कुल 448 पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें खरीदी थीं। इन आधुनिक मशीनों का उद्देश्य कम्युनिटी स्तर पर टीबी की जल्द पहचान करना था। योजना के मुताबिक, इन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और 24 टीबी सेंटरों पर तैनात किया जाना था, ताकि मोबाइल चेस्ट एक्स-रे के जरिए मरीजों की तुरंत स्क्रीनिंग हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया
15 अगस्त से पहले दिल्ली में मचा हड़कंप, लाल किला समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
BJP का Mission Gen-Z, जंतर-मंतर के आंदोलन के बाद युवाओं को साधने की बड़ी तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान?
पप्पू यादव के घर हंगामा: चप्पल फेंकने के आरोपी हैप्पी शर्मा का दावा- हमारे पास कोई हथियार नहीं था
हैरानी की बात यह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी ये सभी 448 मशीनें अब तक धूल फांक रही हैं और एक भी मशीन शुरू नहीं हो सकी है।
रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
रिपोर्ट्स के अनुसार, इन मशीनों के काम न करने के पीछे दो मुख्य कारण सामने आए हैं। पहला यह कि मशीनों का इंस्टॉलेशन समय पर नहीं किया गया। दूसरा और सबसे गंभीर तकनीकी कारण परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) से जरूरी मंजूरी का न मिलना है। बिना AERB की अनुमति के इन रेडिएशन वाली मशीनों का उपयोग नहीं किया जा सकता और विभाग ने यह प्रक्रिया पूरी ही नहीं की। इसके अलावा रेडियोग्राफरों की नियुक्ति को लेकर भी कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें BJP का Mission Gen-Z, जंतर-मंतर के आंदोलन के बाद युवाओं को साधने की बड़ी तैयारी, जानें क्या है पूरा प्लान?
मरीजों की जान पर संकट
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि ये मोबाइल एक्स-रे सेवाएं जल्द शुरू नहीं हुई तो टीबी के मरीजों की पहचान और उनका इलाज शुरू करने की प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित होगी। इससे न केवल मरीजों की जान को खतरा है, बल्कि भारत सरकार के ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के लक्ष्यों को हासिल करने में भी बड़ी बाधा आ सकती है।
PMO ने इसी बात पर सबसे ज्यादा चिंता जताई है कि भ्रष्टाचार के इन आरोपों का सीधा खामियाजा आम जनता और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को भुगतना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि दिल्ली सरकार PMO को भेजे जाने वाली अपनी रिपोर्ट में इन ‘बंद पड़ी’ मशीनों और करोड़ों के खर्च पर क्या सफाई देती है।
Pmo probe delhi 650 crore medical equipment scam xray machines
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Delhi Health Scam: धूल फांक रहीं 448 एक्स-रे मशीनें, 650 करोड़ के घोटाले में PMO सख्त, जानिए पूरा मामला
Aug 04, 2026 | 10:26 AM32 सेकेंड में 34 वार, CCTV में कैद हुई वारदात, फरीदाबाद में महिला स्कूल टीचर की दिनदहाड़े हत्या
Aug 04, 2026 | 10:26 AMमाफी नहीं मांगते तो तबाह हो जाते 3 ठिकाने; यूक्रेन पर हमले की तैयारी में था ईरान, अब दी बड़ी चेतावनी
Aug 04, 2026 | 10:24 AMMP Weather Update: प्रदेश में 2 दिन हल्की बारिश, 6 अगस्त से फिर एक्टिव होगा मानसून, भारी बरसात का अलर्ट
Aug 04, 2026 | 10:20 AME20 पेट्रोल पर कांग्रेस का सरकार पर हमला: हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा दावा, नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग
Aug 04, 2026 | 10:18 AMवर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
Aug 04, 2026 | 10:13 AMनवभारत विशेष: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत, बूथ मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा हथियार
Aug 04, 2026 | 10:13 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














