- Hindi News »
- Delhi »
- Arvind Kejriwal Bjp Bows Down In Front Of Baba Saheb Under Compulsion
‘मजबूरी में आंबेडकर के आगे झुकती है बीजेपी’, केजरीवाल ने दिया बड़ा चैलेंज, आतिशी बोलीं- तानाशाही और जुल्म का मुकाबला करके…
Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा बी. आर. अंबेडकर के सामने “मजबूरी में” झुकती है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

‘मजबूरी में आंबेडकर के आगे झुकती है बीजेपी’, केजरीवाल ने दिया बड़ा चैलेंज
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बी आर आंबेडकर के सामने ‘‘मजबूरी में” झुकती है, लेकिन उनके आदर्शों को बरकरार रखने में विफल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल की इस टिप्पणी पर भाजपा की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में यहां आप मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम अपनी पार्टी और सरकार चलाते समय बाबा साहब के रास्ते पर चलने की कोशिश करते हैं। आज कई पार्टियां और नेता उन्हें केवल दिखावे के लिए याद करते हैं, वे उनके आदर्शों का पालन नहीं करते। उदाहरण के लिए, कोई भी अन्य पार्टी शिक्षा को प्राथमिकता नहीं देती, जो उनके मूल सिद्धांतों में से एक था।”
आंबेडकर के दृष्टिकोण के खिलाफ काम
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की भाजपा नीत सरकार सरकारी स्कूलों में पिछली आप सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को रोककर आंबेडकर के दृष्टिकोण के खिलाफ काम कर रही है। केजरीवाल ने दावा किया, ‘‘मुझे एक भाजपा शासित राज्य का नाम बताइए जहां शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम हुआ हो। पहले मैं सोचता था कि उनमें शिक्षा में सुधार करने की क्षमता नहीं है, लेकिन अब मुझे यकीन हो गया है कि वे ऐसा करना ही नहीं चाहते। वे मजबूरी में बाबा साहब के सामने झुकते हैं। वे उन्हें पसंद नहीं करते, क्योंकि उन्होंने सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के लिए लड़ाई लड़ी थी, जिसका कई लोगों ने विरोध किया था।”
सम्बंधित ख़बरें
सत्य की जीत हुई…शराब घोटाला केस से जस्टिस स्वर्णकांता के अलग होने पर बोले अरविंद केजरीवाल
ईंधन बचत पर BJP सख्त, 100 गाड़ियों का काफिला लाने वाले सौभाग्य सिंह को CM का नोटिस; निरस्त हो सकती है नियुक्ति!
जस्टिस स्वर्ण कांता दिल्ली शराब घोटाला केस से हुईं अलग, अरविंद केजरीवाल पर नए केस खुद सुनेंगी
राहुल गांधी के विदेश दौरों पर ₹60 करोड़ का खर्च? घोषित आय सिर्फ 11 करोड़, चित्रा वाघ ने पूछे 2 कानूनी सवाल
आप ने लगाए कई आरोप
आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप बाबा साहब के आदर्शों पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम बिना कोई भेदभाव किए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समाज के सभी वर्गों के बीच एकता के लिए प्रतिबद्ध हैं।” दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में संविधान के माध्यम से करोड़ों भारतीयों को अधिकार दिलाने का श्रेय आंबेडकर को दिया।
दिल्ली अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आतिशी ने कहा, ‘‘बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि…(उन्होंने) संविधान के माध्यम से करोड़ों भारतीयों को स्वाभिमान, अधिकार और न्याय दिया। हम संविधान की ताकत से हर तानाशाही और जुल्म का मुकाबला करके इस देश के लिए बाबा साहब के सपनों को जरूर साकार करेंगे। जय भीम, जय संविधान।”
Arvind kejriwal bjp bows down in front of baba saheb under compulsion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेगा दाम्पत्य सुख और वृश्चिक के घर आएगी खुशहाली, जानें अपनी राशि का हाल
May 15, 2026 | 12:30 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से चटाई धूल
May 14, 2026 | 11:24 PMकेरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
May 14, 2026 | 11:18 PMकोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा अरेस्ट, सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में ED की कार्रवाई
May 14, 2026 | 11:07 PMपूर्व सांसद आनंद परांजपे की 14 साल बाद शिवसेना में घर वापसी, एनसीपी से दिया इस्तीफा, शिंदे गुट में हुए शामिल
May 14, 2026 | 11:03 PMMP News: पुलिस का ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान, 1000 से ज्यादा लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए फोन
May 14, 2026 | 11:01 PMइधर चल रही थी ट्रंप-जिनपिंग की मीटिंग, उधर पुतिन ने बरसा दी यूक्रेन पर मिसाइल; कीव में मची भारी तबाही
May 14, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM














